
CM Assets & Cases Report: जब से तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर सबसे अधिक आपराधिक मामलों की रिपोर्ट आई है लोगों के मन में बहुत से सवाल आ रहें हैं। कि और किस राज्य के मुख्यमंत्री पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं और सबसे अमीर सीएम कौन हैं। आज हम आपके लिए इन ही बातों का बड़ा खुलासा करने जा रहें हैं जिससे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। बता दें देश के मुख्यमंत्रियों के लिए यह विशेष रिपोर्ट चुनाव अधिकार समूह एडीआर ने जारी की है। जानते हैं कि कहीं आपके राज्य के सीएम पर भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
यह भी देखें- गाड़ी मालिकों के लिए खुशखबरी 15 साल पुरानी कारें अब चलेंगी 5 साल और, सरकार ने दी बड़ी राहत
किन सीएम पर है सबसे अधिक क्रिमिनल केस
एडीआर रिपोर्ट में पता चला है कि देश के 30 मुख्यमंत्रियों में से 40 प्रतिशत ने अपने खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज होने ऐलान किया है। इनमे से 33 प्रतिशत सीएम पर हत्या की कोशिश, अपहरण एवं आपराधिक धमकी के गंभीर आरोप हैं। आइए जानते हैं ये किस राज्य के मुख्यमंत्री हैं।
- तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी के खिलाफ 89 मामले दर्ज किए गए हैं।
- तालिनाडु के सीएम एम. के. स्टालिन पर 47 मामले दर्ज हैं।
- आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ 19 मामले हैं।
- कर्नाटक के सिद्धारमैया के खिलाफ 13 मामले दर्ज हैं।
- झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 5 मामले दर्ज हैं।
सबसे अमीर मुख्यमंत्री कौन हैं?
हम आपको नीचे देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री और उनकी कुल सम्पति के बारे में बताने जा रहें हैं। एडीआर की रिपोर्ट में पता चलता है
- देश में सबसे अमीर सीएम आंध्र प्रदेश के हैं जिनका नाम एन. चंद्रबाबू है और इनकी सम्पति 931 करोड़ रूपए से ज्यादा है।
- इसके बाद दूसरे नंबर पर अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू आते हैं इनकी कुल सम्पति 332 करोड़ है।
- तीसरे नंबर पर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया आते हैं इनकी सम्पति 51 करोड़ रूपए है।
- इसके बाद सबसे कम सम्पति ममता बनर्जी की है जो पश्चिम बंगाल की सीएम हैं। इनकी सम्पत्ति 15 लाख रूपए है।
