
देश के उत्तरी राज्यों में मौसम विभाग के अनुमानों के मुताबिक भारी बारिश के दौर के बाद अब 15 अक्टूबर से तापमान में गिरावट आने की संभावना है। भारी बारिश के दौर के बाद अब उत्तर राज्यों दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, उत्तर प्रदेश सहित कई जगहों में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी राज्यों में अब भी बारिश का दौर जारी है। ऐसे में देश के किन-किन राज्यों में तापमान गिरावट से बदलाव देखने को मिलेंगे, चलिए जानते हैं इसकी पूरी जानकारी।
दिल्ली-एनसीआर के तापमान में आई गिरावट
दिल्ली-एनसीआर के कई शहरों गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम में रात का तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया। जबकि अक्टूबर के आखरी सप्ताह तक इन इलाकों के अधिकतम तापमान में गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग की माने तो दिल्ली एनसीआर में अब बारिश होनी संभावना नहीं है। आने वाले 17 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। वहीं ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
बिहार में हल्की ठंड शुरू
बता दें, मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक आने वाले दिनों में पश्चिमी और उत्तरी भागों में ठंड की शुरुआत हो सकती है, रविवार को पटना सहित आसपास के इलाकों में मौसम सामान्य बना रहेगा। जबकि उत्तरी भाग के कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बदल छाए रहने की संभावना अधिक है। उत्तर प्रदेश, छत्तीगसगढ़, मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों भी मौसम का यही हाल है, मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तामपान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी और नवंबर में तेज ठंड पड़ने की संभावना बन जाएगी।
पहाड़ी राज्यों में तेजी से गिर रहा तापमान
पहाड़ी राज्यों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के कई इलाकों में धीरे-धीरे बर्फ़बारी शुरू हो रही है। जिसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। रविवार को भी तापमान में कमी देखने को मिल सकती है, जबकि इन राज्यों में सुबह-शाम हल्की ठंडक से 15 अक्टूबर से देश के अधिकांश इलाकों में तापमान गिरने लगेगा।