क्या आप सरकारी कर्मचारी हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। केंद्र सरकार ने सामान्य भविष्य निधि (GPF) और इससे सम्बंधित सभी फंडों की ब्याज दर को वित्त वर्ष 202526 की तीसरी तिमाही के लिए स्थिर रखने का फैसला किया है। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस अवधि में GPF की ब्याज दर 7.1% ही रहेगी। यह पिछली तिमाही के सामान ही होनी चाहिए। GPF एक अनिवार्य सेविंग स्कीम है जो केंद्र और राज्य सरकार के कमर्चारियों को रिटायरमेंट के बाद सहारा आर्थिक सहारा मिलता है।

GPF क्या है और इसका लाभ किसे मिलेगा?
- केंद्र या राज्य सरकार में स्थायी सरकारी कर्मचारी की GPF योजना का लाभ ले सकते हैं। वे ही इसमें शामिल हो सकते हैं।
- GPF खाते में कर्मचारी अपने मासिक वेतन का एक निर्धारित हिस्सा जमा कर सकते हैं।
- हर तिमाही में GPF की ब्याज दरें, वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग द्वारा निर्धारित होती है।
किन फंडों पर लागू होती है यह दर?
GPF पर वर्तमान समय में 7.1 प्रतिशत ब्याज दर मिल रही है, इसके अलावा अन्य सम्बंधित भविष्य निधियों पर भी यह दर लागू की गई है जो निम्न लिखित हैं।
- अंशदायी भविष्य निधि (भारत)
- अखिल भारतीय सेवा भविष्य निधि
- राज्य रेलवे भविष्य निधि
- रक्षा सेवा अधिकारी भविष्य निधि
- सामान्य भविष्य निधि (डिफेन्स सर्विस)
यह भी देखें- दिवाली से पहले मोदी सरकार का ‘गिफ्ट’! किसानों और कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले, MSP पर अब तक की सबसे बड़ी खबर
प्रमुख बचत योजनाओं में मिलने वाला ब्याज/लाभ
- PPF (सार्वजानिक भविष्य निधि)- इस योजना का लाभ आम नागरिकों को मिलता है, यह एक सेविंग स्कीम है जिसकी ब्याज दर 7.1% है।
- EPF (कर्मचारी भविष्य निधि)- यह योजना सरकार द्वारा प्राइवेट क्षेत्र में काम करने वाले कमर्चारियों के लिए बनाई गई है, वित्तीय वर्ष 2024-25 में 8.25 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है।
- NPS (नेशनल पेंशन सिस्टम)- इस पर कैसा रिटर्न मिलेगा वह बाजार पर निर्भर करता है, इसलिए यह पहले से ही फिक्स नहीं रहता है। लेकिन लम्बे समय में अच्छा रिटर्न मिलने की सम्भावना रहती है।
- स्मॉल सेविंग स्कीम्स- सरकार ने PPF, सुकन्या समृद्धि योजना, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना और राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र जैसी छोटी बचत योजनाओं हेतु अक्टूबर-दिसंबर टीमे के लिए दरों में कोई भी परिवर्तन नहीं किया है।
GPF क्यों है इतना महत्वपूर्ण?
सरकार कर्मचारियों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा सामान्य भविष्य निधि (GPF) योजना को शुरू किया है। यह एक सरकारी स्कीम है जिसमें आपके द्वारा जमा किया पैसा सुरक्षित रहता है और गारंटीड रिटर्न मिलता है। इस पर जो ब्याज मिलता है वह टैक्स फ्री होता है। कर्मचारी के रिटायरमेंट के बाद इस स्कीम से एक बड़ी एकमुश्त राशि प्रदान की जाती है।