Tags

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी भी हुई महंगी, जानिए लेटेस्ट दाम

सोने और चांदी के खरीदारों के लिए बड़ी खबर! आज गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में ज़बरदस्त उछाल दर्ज किया गया है। अगर आप निवेश या खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो रुकिए! जानिए 3 नवंबर को पटना, चंडीगढ़ और भोपाल सहित प्रमुख शहरों में 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी के लेटेस्ट दाम क्या चल रहे हैं।

By Pinki Negi

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी भी हुई महंगी, जानिए लेटेस्ट दाम
Gold Silver Price Today

शादी का सीजन शुरू होते ही सोने और चांदी के भाव फिर से बढ़ने लगे हैं। सुबह 10 बजे के आस-पास एमसीएक्स (MCX) पर सोने की कीमत में 228 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसी तरह, चांदी की रफ़्तार भी तेज़ हुई है और इसकी कीमत में लगभग 700 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेज़ी आई है।

MCX पर सोना हुआ महंगा

आज सुबह 10.05 बजे MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर 10 ग्राम सोने का भाव ₹121,460 चल रहा है, जो पिछले बंद भाव से ₹228 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दिखाता है। दिन के कारोबार में सोने ने अब तक ₹121,378 का सबसे निचला स्तर (Low) और ₹121,854 का सबसे ऊंचा स्तर (High) छुआ है।

आज चांदी की कीमत में तेज़ी

आज (सुबह 10:07 बजे) 1 किलो चांदी की कीमत ₹148,927 चल रही है। कल के मुकाबले इसमें ₹640 प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज चांदी ने अब तक ₹148,702 का न्यूनतम (लो) और ₹149,445 का अधिकतम (हाई) भाव रिकॉर्ड किया है।

बड़े शहरों में सोने -चांदी के कीमत

शहरसोने का भावचांदी की कीमत
पटना₹121,670₹149,040
जयपुर₹121,720₹149,100
कानपुर₹121,770₹149,160
लखनऊ₹121,770₹149,160
भोपाल₹121,870₹149,280
इंदौर₹121,800₹149,270
चंडीगढ़₹121,670₹149,110
रायपुर₹121.620₹149,050

आज 3 नवंबर को, पटना और चंडीगढ़ में सोने का भाव सबसे कम है, जहाँ 10 ग्राम सोने की कीमत ₹121,670 चल रही है। वहीं, भोपाल में सोने का दाम सबसे अधिक ₹121,870 है। चांदी के मामले में भी, पटना सबसे सस्ता शहर है, जहाँ 1 किलो चांदी ₹149,040 में मिल रही है, जबकि भोपाल में यह ₹149,280 की सबसे अधिक कीमत पर उपलब्ध है।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें