गुड न्यूज़! पुतिन से बात के बाद ट्रंप का बदल गया रवैया, भारत पर टैरिफ को लेकर क्या बोले

हाल ही में पुतिन और ट्रंप के बीच बड़ी बैठक हुई जो कि भारत के लिए सकारात्मक साबित हो सकती है। भारत पर टैरिफ को लेकर ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है।

By Pinki Negi

गुड न्यूज़! पुतिन से बात के बाद ट्रंप का बदल गया रवैया, भारत पर टैरिफ को लेकर क्या बोले

कल के दिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अलास्का एक बहुत ही महत्वपूर्ण बैठक हुई। दुनिया के साथ भारत भी इस बैठक पर ध्यान लगाए बैठा था। हालाँकि इस मुलाकात में कोई बड़ा फैसला नहीं लिया गया है। लेकिन यह मुलाक़ात भारत के लिए अच्छी खबर लेकर आती है क्योंकि टैरिफ के लिए खतरा कम होता नज़र आ रहा है। बैठक के बाद ट्रंप का भारत के लिए रुख थोड़ा बदल सा गया है। आइए इस पूरी खबर को लेख में विस्तार से पढ़ते हैं।

यह भी देखें- MoRTH का नया नियम! अब Aadhar से लिंक होगा गाड़ी नंबर, वरना होगा भारी चालान

टैरिफ पर ट्रंप का रुख हुआ नरम!

बता दें कुछ समय पहले भारत के प्रति ट्रंप का रुख सख्त हो गया था। पिछले ही महीने ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ लगाया और कुछ दिनों के भीतर ही इसे डबल कर दिया जिससे भारत ने अपनी नाराजगी दिखाई। यह तब से हुआ जब पिछले महीने ने रूस के साथ व्यापार करने वाले देशों पर ट्रंप ने प्रतिबंध लगाने का बड़ा ऐलान किया था।

लेकन बता दें जब से आलस्का बैठक हुई अमेरिका के राष्ट्रपति का अलग ही मिजाज दिखा है। ही हाँ जब यह बैठक समाप्त हुई बाद ट्रंप ने फॉक्स न्यूज के साथ बातचीत की। ट्रम्प से जब ट्रैरिफ से लेकर सवाल पूछा गया तो ट्रंप का जवाब था कि आज जो हुआ है उसके बाद मुझे टैरिफ के बारे में नहीं सोचना पड़ेगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि अगर आवश्यकता पड़ने पर दो तीन हफ़्तों में इस पर विचार हो सकता है। फिलहाल के लिए अभी इस विषय पर कोई बात नहीं है।

भारत पर बनाया गया था दबाव

जानकारी के लिए बता दें भारत पर रुसी तेल खरीदने के लिए अमेरिकी प्रशासन ने अपना दबाव डाला था। यह बैठक से पहले की जानकारी है। डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात को इंटरव्यू के जरिए भारत को सुनाया था। इसके साथ हीअमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने भी भारत को आगाह किया था कि उस पर रुसी तेल खरीदने के लिए और भी टैरिफ लगाया जाएगा यदि बैठक सफल नहीं हो पाएगी।

यह भी देखें- EPFO पेंशन में बड़ा झटका! लाखों कर्मचारियों के आवेदन हुए रिजेक्ट, जानें वजह!

भारत का क्या रुख?

भारत ने साफ़ साफ़ बात कही है। विदेश मंत्रालय का कहना है कि अमेरिका और भारत के बीच व्यापारिक रिश्ते हैं लेकिन ये यही सीमित नहीं होते हैं। यह एक बड़ी रणनीतिक और सोचने वाली साझेदारी कही जा सकती है। भारत का कहना है कि वह हमेशा अपने फैसले हितों के अनुसार लेगा। वह किसी तीसरे देश के दबाव में आकर संबंध नहीं बदलेगा।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें