Tags

Aadhaar Card Update 2025: बच्चों के आधार कार्ड में 5 और 15 साल की उम्र पर करना होगा ये बड़ा बदलाव — UIDAI ने बताए नियम

UIDAI ने जारी किए नए नियम, अब हर माता-पिता को बच्चों के आधार कार्ड में 5 और 15 साल की उम्र पर अनिवार्य बदलाव करने होंगे। अगर आपने यह अपडेट नहीं किया तो आधार हो सकता है निष्क्रिय और सरकारी योजनाओं का लाभ भी रुक सकता है — जानें पूरी प्रक्रिया और जरूरी डॉक्यूमेंट।

By Pinki Negi

आधार कार्ड भारतीय नागरिकों की पहचान के लिए अहम दस्तावेजों में से एक है। यह न केवल आपकी पहचान और पते का प्रमाण देता है बल्कि सरकारी सुविधाओं, योजनाओं, बच्चों के स्कल-कॉलेज में एडमिशन से लेकर बैंक खाता खुलवाने जैसे जरुरी कार्यों के लिए भी इसकी आवश्यकता होती है। ऐसे में छोटे बच्चों के लिए भी UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने आधार कार्ड से संबंधित विशेष नियम तय किए हैं। जिसके तहत अब 5 और 15 साल की उम्र वाले बच्चों के आधार को अपडेट (Aadhaar Card Update) करना आवश्यक होगा।

5-15 साल की उम्र के बच्चों का आधार अपडेट जरुरी

यदि कोई बच्चा 5 वर्ष की आयु पूरी कर लेता है, तो उसका बाल आधार कार्ड अपडेट करवाना आवश्यक है, इसके लिए बच्चे का बायोमेट्रिक डेटा जैसे नया फोटो, फिंगरप्रिंट और आइरिस स्कैन रिकॉर्ड में जोड़ा जाता है। माता-पिता बच्चे के आधार में यह अपडेट किसी भी नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकर करवा सकते हैं और इसके लिए किसी भी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता। वहीं जब बच्चा 15 वर्ष का हो जाता है तो फिर से उसके बाद उसका बायोरमेट्रिक अपडेट करवाना जरुरी हो जाता है।

इस आयु में बच्चे के फिंगरप्रिंट और आइरिस स्कैन और फोटो दोबारा ली जाती है, क्योंकि इस समय बच्चे के फीचर्स स्थाई हो जाते हैं और यह अपडेट अंतिम और जरुरी होता है। इस जरुरी अपडेट से बच्चे का आधार वयस्कों की तरह हमेशा के मान्य हो जाता है।

क्या है ब्लू आधार कार्ड?

ब्लू आधार कार्ड जिसे बाल आधार कार्ड भी कहा जाता है, 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए जारी किया जाता है। यह नीले रंग का होता है और इसे बनाने के लिए बच्चे के बायोमेट्रिक्स नहीं लिए जाते हैं बल्कि उसकी तस्वीर माता-पिता के आधार से लिंक किया जाता है। वहीं 5 वर्ष की आयु के बाद बच्चे का पहला बायोमेट्रिक अपडेट अनिवार्य होता है।

आधार अपडेट क्यों है जरुरी

UIDAI के नियमों के अनुसार यदि किसी व्यक्ति का आधार 10 वर्ष से अधिक पुराना है तो उसे अपना आधार अपडेट करना आवश्यक होता है। इसी तरह यदि बच्चे का आधार पड़ते नहीं किया है तो सरकारी योजनाओं में लाभ, छात्रवृत्ति, स्कूल में एडमिशन की प्रक्रिया में समस्या हो सकती है। ऐसे में आधार अपडेट से सभी जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर और बायोमेट्रिक अपडेट सही और सटीक रहने से आपके सभी काम बिना किसी परेशानी के पूरे हो सकेंगे।

कैसे और कहाँ करें आधार अपडेट?

बच्चे के आधार अपडेट के लिए आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र में जाना होगा, यहाँ बच्चे और माता-पिता दोनों का आधार साथ रखें। अब आपका फिंगर प्रिंट, आइरिस स्कैन और नई फोटो ली जाएगी, जिसके बाद आपको कुछ दिनों में अपडेटेड आधार कार्ड जारी कर दिया जाएगा।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें