
घर बनाना और शादी करना- ये दो ऐसे मौके हैं जब मिडिल क्लास परिवार की जमा-पूंजी पानी की तरह बह जाती है। लोन लेकर ईएमआई की जिंदगी गुजारने वाले लाखों लोग आज भी इन खर्चों से परेशान हैं। लेकिन क्या हो अगर अपनी ही शादी से लाखों रुपये कमा लें? ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट JoinMyWedding.com पर रजिस्टर कर विदेशी पर्यटकों को मेहमान बनाएं और शादी का बोझ हल्का करें।
शादी का खर्च: स्टार्स बनाम आम आदमी
बॉलीवुड और बिजनेस घरानों की शादियां तो करोड़ों की होती हैं। अनंत अंबानी की भव्य शादी, विराट-अनुष्का या रणवीर-दीपिका की रॉयल वेडिंग, ये सेलेब्स के लिए दिखावा है, लेकिन आम मिडिल क्लास के लिए लाखों-करोड़ों का इंतजाम मुश्किल। एक सामान्य शादी में टेंट, कैटरिंग, बैंड और दुल्हन का लहंगा ही 10-20 लाख तक खर्च कर देता है।
कई परिवार कर्ज के जाल में फंस जाते हैं। लेकिन अब एक नया ट्रेंड उभर रहा है, शादी को कमाई का जरिया बनाएं। विदेशी पर्यटक भारतीय संस्कृति के दीवाने हैं। मेहंदी, संगीत, बारात और भोज का अनोखा नजारा देखने को वे पैसे देने को तैयार।
JoinMyWedding.com: कैसे काम करता है ये प्लेटफॉर्म?
2016 में शुरू हुई यह वेबसाइट (joinmywedding.com) कपल्स को अपनी शादी की डिटेल्स रजिस्टर करने का मौका देती है। तारीख, लोकेशन, रस्मों का विवरण भरें जैसे दिल्ली के बुराड़ी में होने वाली शादी या राजस्थान के गांव में। विदेशी पर्यटक उपलब्ध इवेंट्स ब्राउज करते हैं और टिकट बुक कर लेते हैं। पहले वीडियो चैट होती है, ताकि कपल और पर्यटक सहज महसूस करें।
केवल सार्वजनिक रस्मों (मेहंदी, संगीत, बारात) तक एक्सेस मिलता है, प्राइवेट फैमिली मोमेंट्स नहीं। कपल को टिकट की रकम का बड़ा हिस्सा (कमीशन कटने के बाद) सीधे मिल जाता है। फ्रांस का Invitin स्टार्टअप भी इसी मॉडल पर चल रहा है।
कितनी कमाई संभव?
एक दिन का टिकट $150 (करीब ₹12,500) से शुरू, 2-3 दिनों का $250 (₹21,000) प्रति व्यक्ति। अगर 10 विदेशी आएं, तो ₹2 लाख से ज्यादा! 20 पर्यटकों पर ₹4-5 लाख की कमाई। ये रकम टेंट, कैटरिंग या हनीमून कवर कर सकती है। हालिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि यह ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा। राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार की शादियां सबसे लोकप्रिय, क्योंकि विदेशी ग्रामीण भारतीय कल्चर के शौकीन।
लोगों के रिएक्शन
सोशल मीडिया पर यह आइडिया तहलका मचा रहा। एक यूजर बोला, “शादी को बिजनेस बना दिया!” दूसरी ने कहा, “सेव कर लिया, अपनी शादी में यूज करूंगी।” तीसरा हैरान, “सच में हो सकता है?” कोई मजाक उड़ा रहा, “अब चार शादियां करनी पड़ेंगी!” तो कोई व्यंग्य, “रिश्तेदार आते नहीं, विदेशी कैसे?” युवा यूजर बोले, “मेरा बेटा अभी 18 का, तब तक चलेगा या नहीं?” ये कमेंट्स दिखाते हैं- शुरुआत में शॉक, फिर उत्साह।
सावधानियां और भविष्य की संभावनाएं
कानूनी रूप से भारत में वैध, लेकिन लोकल नियम चेक करें। गोपनीयता बनाए रखें केवल पब्लिक पार्ट्स शेयर करें। सांस्कृतिक संवेदनशीलता जरूरी, वरना विवाद हो सकता। एक्सपर्ट्स मानते हैं, यह ट्रेंड मिडिल क्लास के लिए गेम-चेंजर। 2026 में और कपल्स अपनाएंगे। तो अगली शादी प्लान कर रहे हैं? वेबसाइट चेक करें, शायद विदेशी मेहमान चार चांद लगा दें!









