Tags

महाराष्ट्र के बारामती में प्लेन क्रैश, डिप्टी CM अजित पवार की मृत्यु की खबर, देखें

महाराष्ट्र के बारामती में एक भीषण विमान हादसे की खबर ने पूरे देश को झकझोर दिया है। चुनाव प्रचार पर निकले डिप्टी CM अजित पवार का विमान लैंडिंग के वक्त क्रैश हो गया। आखिर कैसे हुआ यह बड़ा हादसा? पूरी घटना और राहत कार्य की विस्तृत जानकारी के लिए आगे पढ़ें।

By Pinki Negi

महाराष्ट्र के बारामती में प्लेन क्रैश, डिप्टी CM अजित पवार की मृत्यु की खबर, देखें
महाराष्ट्र के बारामती में प्लेन क्रैश

महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती में बुधवार सुबह एक बड़ा विमान हादसा हो गया, जिसमें राज्य के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार का दुखद निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब उनका निजी विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंड करने की कोशिश कर रहा था। लैंडिंग के दौरान विमान अचानक अनियंत्रित होकर क्रैश हो गया। हादसे के समय विमान में अजित पवार समेत कुल 6 लोग सवार थे। इस खबर के सामने आने के बाद पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है।

बारामती विमान हादसा

महाराष्ट्र के बारामती में आज सुबह 8:45 बजे एक भीषण विमान हादसा हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उपमुख्यमंत्री अजित पवार को लेकर जा रहा चार्टर प्लेन लैंडिंग के समय क्रैश हो गया। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इस दुखद घटना में अजित पवार और उनके साथ सवार 3 अन्य लोगों की जान चली गई है। बताया जा रहा है कि विमान में कुल 5 से 6 लोग सवार थे। यह दुर्घटना उस समय हुई जब विमान मुंबई से बारामती पहुँचकर एयरपोर्ट पर उतरने की कोशिश कर रहा था।

चुनाव प्रचार के दौरान बड़ा हादसा

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार जब चुनाव प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे, तभी उनका विमान लैंडिंग के समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे के तुरंत बाद विमान में भीषण आग लग गई और चारों तरफ धुएं का गुबार छा गया। फिलहाल इस विमान हादसे के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुँच गई है और मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी गई है।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

अभी-अभी मोदी का ऐलान

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें