
उत्तर प्रदेश की 2003 की मतदाता सूची को ऑनलाइन डाउनलोड करना अब एक विशेष प्रक्रिया के माध्यम से संभव हो गया है। राज्य में 22 साल बाद विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया को शुरू किया गया है। बीएलओ को इस प्रक्रिया के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया गया है, जिसके लिए 4 दिसंबर तक बीएलओ हर मतदाता के घर पर दस्तक देंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अभियान के तहत राज्य की मतदाता सूची को अपडेट करने का बड़ा ऐलान किया है।
यह भी देखें: PM Awas के नाम पर पैसे माँगे जा रहे हैं? यहाँ शिकायत करें- तुरंत कार्रवाई होगी
बता दें, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से जारी सुचना के मुताबिक़ राज्य के वोटर्स के नाम, पता और अन्य विवरण अपडेट किए गए हैं। यह अपडेट यूपी में वर्ष 2003 में हुए एसएआर के आधार पर किए गए हैं। इस जानकारी के तहत मतदाता लिस्ट में अधिक पारदर्शिता बनाई जा सकेगी। ऐसे में अब आप भी घर बैठे अपने मोबाइल से वोटर लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे करें वोटर लिस्ट डाउनलोड
मतदाता अपने क्षेत्र की सूची यहाँ बताए गए स्टेप्स को पढ़कर डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले आप इसकी ऑफिशियल वेबसाइट https://ceouttarpradesh.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर आपको Voter Services टैब पर क्लिक करना होगा।
- यहाँ आप Electoral Roll PDF 2023 के लिंक पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद वोटर लिस्ट पोर्टल https://ceouttarpradesh.nic.in/rollpdf/rollpdf.aspx पर सीधे जा सकते हैं।
- वोटर लिस्ट पोर्टल पर आपको दो विकल्प Select District और Select Ac दिखाई देगा।
- यहाँ आप अपने जिले और विधानसभा क्षेत्र का नाम भरकर Show के बटन पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद आपको पोर्ट नंबर, पोलिंग स्टेशन का नाम मिलेगा।
- यहाँ से आप किसी भी बूथ की मतदाता सूची के डाउनलोड लिंक पर क्लिक कर दें।
- डाउनलोड लिंक पर क्लिक करके दिए गए कैप्चा को दर्ज करें।
- जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर वोटर लिस्ट खुलकर आ जाएगी।
- यहाँ आप लिस्ट में अपने या अपने परिवार के सदस्यों का विवरण देख सकते हैं।
यह भी देखें: Railway Ticket Rules: बिना ID Proof के भी कर सकते हैं ट्रेन में यात्रा, जानें Ticket Booking का यह नया नियम
इन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता
यदि आप एसएआर अभियान के तहत अपनी जानकारी अपडेट या वेरिफाई करना चाहते हैं तो आपको ये दस्तावेज तैयार करने होंगे।
- जन्म प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड)
- निवास प्रमाण पत्र
- सरकारी कर्मचारी/ पेंशन भोगी पहचान पत्र
- भूमि या गृह आवंटन प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- परिवार रजिस्टर या स्थानीय निकाय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट या शैक्षणिक प्रमाण पत्र
क्या है विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान?
बता दें, चुनाव आयोग द्वारा वर्ष 2003 में तैयार की गई वोटर लिस्ट का पुनरीक्षण किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के जरिए रिकॉर्ड अपडेट के साथ-साथ लिस्ट में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे। इसके साथ ही वोटर लिस्ट में पते या पहचान से संबंधित गलतियों को सुधारा जाएगा।
यह भी देखें: होटल से सस्ते और लोकेशन में बेस्ट! हिमाचल घूमने जा रहे हैं तो ऐसे बुक करें सरकारी रेस्ट हाउस, पूरी जानकारी यहां








