Tags

SSC Exam 2025: जारी हो गई CHSL एग्जाम सिटी स्लिप, इस Direct Link से करें चेक

SSC ने CHSL 2025 की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। अगर आप भी परीक्षा देने जा रहे हैं, तो तुरंत जानें आपका सेंटर किस शहर में allot हुआ है। स्लिप चेक करने के लिए Direct Link भी जारी कर दिया गया है। देर न करें, क्योंकि इसके बाद ही आपका एडमिट कार्ड जारी होगा। पूरा प्रोसेस यहां पढ़ें।

By Pinki Negi

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर परीक्षा (CHSL) 2025 के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार जिन्हें सिटी स्लिप के जारी होने का बेसब्री से इंतजार बना हुआ था, वह अब एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in से इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम सिटी स्लिप एक जरुरी डॉक्यूमेंट है, जिसमें आपको एग्जाम सेंटर, शिफ्ट टाइमिंग और शहर जैसी डिटेल्स मिलती है।

यह भी देखें: Study Techniques: परीक्षा में 95% से ज्यादा मार्क्स लाने का सीक्रेट! टॉपर छात्र अपनाते हैं पढ़ाई का ये अनोखा तरीका

इस दिन होंगे एडमिट कार्ड जारी

SSC Exam 2025 की परीक्षा का आयोजन 12 नवंबर को किया जाएगा। ऐसे में एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3 या 4 दिन पहले 9 या 10 नवंबर को वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। जिसके बाद इसे जरुरी लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से डाउनलोड किया जा सकता है।

8 नवंबर तक शिकायत दर्ज करने का मौका

यदि आपने सेल्फ स्लॉट बुकिंग नहीं की है तो आपको परीक्षा सेंटर, तिथि और शिफ्ट वो दिए जाएंगे जिसकी मांग कम होगी। हालाँकि यदि आपको वो सेंटर पसंद नहीं आता है तो आप आयोग की वेबसाइट पर फीडबैक पोर्टल के जरिए 8 नवंबर, 2025 को रात 11 बजे तक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यदि आपके सीटें रहती हैं तो उम्मीदवार को वह शहर आवंटित किया जा सकता है।

यह भी देखें: शिक्षक पात्रता परीक्षा आयु सीमा में मिलेगी 8-9 वर्ष की छूट, इस कारण लिया गया फैसला

ऐसे करें SSC CHSL एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड

  • SSC CHSL एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले इसकी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर आपको नोटिस बोर्ड के नीचे सिटी स्लिप डाउनलोड के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद जरुरी मांगे गए जरुरी लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर एग्जाम सिटी स्लिप खुल जाएगी आप इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।

यह भी देखें: रुक जाना नहीं दिसंबर 2025 एग्जामिनेशन के लिए 31 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई! दिसंबर एग्जाम के लिए आवेदन शुरू

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें