
शादी का सीजन शुरू होते ही सोने और चांदी के भाव फिर से बढ़ने लगे हैं। सुबह 10 बजे के आस-पास एमसीएक्स (MCX) पर सोने की कीमत में 228 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसी तरह, चांदी की रफ़्तार भी तेज़ हुई है और इसकी कीमत में लगभग 700 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेज़ी आई है।
MCX पर सोना हुआ महंगा
आज सुबह 10.05 बजे MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर 10 ग्राम सोने का भाव ₹121,460 चल रहा है, जो पिछले बंद भाव से ₹228 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दिखाता है। दिन के कारोबार में सोने ने अब तक ₹121,378 का सबसे निचला स्तर (Low) और ₹121,854 का सबसे ऊंचा स्तर (High) छुआ है।
आज चांदी की कीमत में तेज़ी
आज (सुबह 10:07 बजे) 1 किलो चांदी की कीमत ₹148,927 चल रही है। कल के मुकाबले इसमें ₹640 प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज चांदी ने अब तक ₹148,702 का न्यूनतम (लो) और ₹149,445 का अधिकतम (हाई) भाव रिकॉर्ड किया है।
बड़े शहरों में सोने -चांदी के कीमत
| शहर | सोने का भाव | चांदी की कीमत |
| पटना | ₹121,670 | ₹149,040 |
| जयपुर | ₹121,720 | ₹149,100 |
| कानपुर | ₹121,770 | ₹149,160 |
| लखनऊ | ₹121,770 | ₹149,160 |
| भोपाल | ₹121,870 | ₹149,280 |
| इंदौर | ₹121,800 | ₹149,270 |
| चंडीगढ़ | ₹121,670 | ₹149,110 |
| रायपुर | ₹121.620 | ₹149,050 |
आज 3 नवंबर को, पटना और चंडीगढ़ में सोने का भाव सबसे कम है, जहाँ 10 ग्राम सोने की कीमत ₹121,670 चल रही है। वहीं, भोपाल में सोने का दाम सबसे अधिक ₹121,870 है। चांदी के मामले में भी, पटना सबसे सस्ता शहर है, जहाँ 1 किलो चांदी ₹149,040 में मिल रही है, जबकि भोपाल में यह ₹149,280 की सबसे अधिक कीमत पर उपलब्ध है।








