WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए प्राइवेसी अपडेट की है। बता दें करोड़ो यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर एक शानदार प्राइवेसी फीचर को लॉन्च किया गया है। इस फीचर का इस्तेमाल करके आपको कोई भी व्यक्ति चाहे वह अनजान हो या आपका बहुत ही खास हो, ग्रुप्स में शामिल नहीं कर पाएगा। अब आपको ग्रुप्स में शामिल करने के लिए निमंत्रण भेजा जाएगा अगर आप इसे स्वीकारते हैं तभी ग्रुप्स में शामिल हो पाएंगे। यह फीचर अनचाहे ग्रुप्स की चैट और निजी जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए बनाया गया है।

नया ग्रुप प्राइवेसी फीचर क्या है?
व्हाट्सप्प ने अपने यूजर्स की सुरक्षा बढ़ाते हुए ग्रुप प्राइवेसी सेटिंग्स से बहुत ही अहम चेंज किया है, जिससे आप अपनी इच्छा से ग्रुप में शामिल हो पाएंगे। आप
- Everyone- आपको कोई भी ग्रुप में ऐड कर सकता है।
- My Contacts- आपके कॉन्टैक्ट्स में जितने भी लोग मौजूद हैं केवल वे ही आपको ग्रुप में ऐड कर सकते हैं।
- My Contacts EXECPT- आपको यहाँ पर चुनने का ऑप्शन मिलता है कि आपके कॉन्टैक्ट्स में कौन व्यक्ति आपको ग्रुप में शामिल कर सकता है या नहीं।
कैसे करेगा यह फीचर काम?
अगर आपने किसी व्यक्ति को परमिशन नहीं दी है और वह आपको ग्रुप में शामिल करना चाहता है तो वह नहीं कर पाएगा। इसके लिए उस व्यक्ति को पहले आपको ग्रुप का एक प्राइवेट invitation भेजना होगा। अगर आप इस इनविटेशन को तीन दिनों में स्वीकार या अस्वीकार कर सकते हैं। यानी की ग्रुप में शामिल होने का पूरा नियंत्रण आपके पास रहेगा।
यह भी देखें- Aadhaar Download Whatsapp: अब WhatsApp से करें आधार कार्ड डाउनलोड ये रहा प्रोसेस
यह अपडेट क्यों है जरुरी?
यह फीचर आपको कई प्रकार के दिक्क्त और समस्याओं से बचाने का काम करेगा। कोई भी अनजान व्यक्ति आपको ग्रुप्स में नहीं जोड़ पाएगा, क्योंकि अक्सर ग्रुप्स में ऐड करके फ्रॉड व्यक्ति झूठी खबरे और धोखाधड़ी करते हैं।
इसके साथ ही आपका निजी डेटा सुरक्षित रहने वाला है। आपकी जानकारी को अनजान व्यक्ति तक नहीं जा पाएगी। यूजर्स अब ग्रुप में शामिल होगा या नहीं या उसके ऊपर निर्भर करता है।
सेटिंग्स के कैसे करें बदलाव?
नए प्राइवेसी फीचर को एक्टिव करने के लिए आपको सबसे पहले अपने व्हाट्सप्प ऐप को ओपन करना है। इसके बाद Setting > Privacy > Groups में जाएं। फिर आपको बताए गए विकल्प को सिलेक्ट कर लेना है।








