WCD Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ में रोजगार की तलाश करने वाले उम्मीदवार के लिए अच्छी खबर है। जानकारी के लिए बता दें छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने महिला एवं बाल विकास विभाग में भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। सुपरिटेंडेंट के लिए 55 योग्य उम्मीवारों का चयन किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया कल यानी 10 अक्टूबर से शुरू हो रही है। आइए जानते हैं ऑनलाइन आवेदन कहाँ से करना है।

पदों की जानकारी!
भर्ती के तहत 55 पदों की आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वर्गों के आधार पर पदों का वितरण किया गया है।
- सामान्य- 23
- अनुसूचित जाति- 6
- अनुसूचित जनजाति- 18
- अन्य पिछड़ा वर्ग- 8
शैक्षणिक योग्यता क्या है?
आवेदन करने के लिए आवेदक के पास नीचे दी हुई डिग्री में से कोई एक डिग्री होनी जरुरी है।
- मास्टर ऑफ सोशल वर्क
- समाजशास्त्र में मास्टर डिग्री
- मनोविज्ञान में मास्टर डिग्री
- विधि (Law) में स्नातक डिग्री
आयु सीमा कितनी चाहिए?
भर्ती में आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
चयन परीक्षा और परीक्षा पैटर्न
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा पास करनी है। इसके बाद उनका इंटरव्यू लिया जाएगा। जो इन परीक्षाओं में सफल हो जाते हैं, उनका चयन पद हेतु किया जाएगा।
परीक्षा पैटर्न- लिखित परीक्षा में 150 प्रश्नों की परीक्षा होगी जो 300 अंकों की है। परीक्षा की समय अवधि 3 घंटे निर्धारित है। प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आएगा। परीक्षा के दो खंड है, पहले खंड में छत्तीसगढ़ के सामान्य ज्ञान के 50 अंक आएँगे और बाल विकास से सम्बंधित सामान्य ज्ञान 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
वेतन और आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क- छत्तीसगढ़ के एससी, एसटी, ओबीसी और PwD उम्मीदवारों के लिए 300 रूपए शुल्क निर्धारित किया गया है। जबकि अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रूपए शुल्क देना है।
वेतन- भर्ती में चयन होने के बाद उम्मीदवार को हर महीने 9,300 रूपए से लेकर 34,800 रूपए की सैलरी मिलेगी। इसके साथ 4300 रूपए का ग्रेड पे दिया जाएगा।
भर्ती में आवेदन करने की प्रक्रिया
भर्ती में आवेदन करने की ऑनलाइन प्रक्रिया को शुरू किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://www.psc.cg.gov.in/ पर जाना है।
- होम पेज पर आपको वैकेंसिस का सेक्शन दिखाई देगा उस पर जाएं।
- अब आपको भर्ती के लिंक कर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना है।
- आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आएगा, इसमें जो भी जानकारी पूछी गई है उसे ध्यान से दर्ज करें
- फिर आपको मांगे गए आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने हैं और आवेदन शुल्क जमा करना है।
- अब आपको आवेदन फॉर्म को सबमिट करना है और इसका प्रिंटआउट ले सकते हैं।