DA Rates Table Update: अगर आप सरकारी कर्मचारी है तो आपके लिए खुशखबरी है। सरकार ने महंगाई से करोड़ो कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को राहत प्रदान करने के लिए महंगाई भत्ते में शानदार वृद्धि करने की घोषणा की है। इससे इन कर्मचारियों की मासिक आय पर प्रभाव पड़ने वाला है। आइए जानते हैं अब कर्मचारियों की सैलरी कितनी बढ़ेगी और नया दीए चार्ज कैसा होगा।

DA में कितनी हुई बढ़ोतरी?
सरकार ने बढ़ती महंगाई में राहत प्रदान करने के लिए महंगाई भत्ते में सुधार किया है। बता दें दीए में 3 प्रतिशत की वृद्धि की गई जिससे यह बढ़कर अब 58 प्रतिशत पर पहुंच गया है, जबकि पहले यह 55 प्रतिशत था।
इस घोषणा का लाभ सरकारी कर्मचारियों को तो मिलेगा ही मिलेगा, बल्कि पेंशनभोगियों को भी राहत प्रदान करेगा। बढ़ोतरी की वजह से पेंशन में शानदार वृद्धि हो गई है। सरकार दीए में संसोधन बाजार की महंगाई को देखकर लेती है जिसका असर कर्मचारी अथवा पेंशन धारक पर न पड़ सके।
जानकारी | पिछली दर (55%) | वर्तमान दर | बढ़ोतरी |
महंगाई भत्ता (DA) | मूल वेतन का 55% | मूल वेतन का 58% | 3% |
नया दीए चार्ट, सैलरी में कितनी वृद्धि?
इस वृद्धि से बेसिक सैलरी प्रभावित होने वाली है, आइए नीचे दिए गए चार्ट में जानते हैं। उदाहरण के तौर पर-
बेसिक सैलरी | DA राशि में बढ़ोतरी (58% पर) | मासिक आय में वृद्धि |
18,000 रूपए | 10,440 रूपए | 540 रूपए |
40,000 रूपए | 23,200 रूपए | 1,200 रूपए |
56,000 रूपए | 32,480 रूपए | 1,680 रूपए |
बढ़ा हुआ DA और एरियर
सरकार ने महंगाई भत्ते में यह परिवर्तन 1 जुलाई 2025 से लागू कर दिया है, अब कर्मचारियों को तीन महीने का एरियर, यानी जुलाई, अगस्त और सितंबर का बकाया एक साथ मिलेगा। एरियर की यह राशि अक्टूबर महीने के वेतन में कर्मचारियों के अकाउंट में जमा की जाएगी। देश के करीबन 1.2 करोड़ कर्मचारी और पेंशन धारकों को इसका सीधा लाभ मिलने वाला है। पेंशभोगियों की पेंशन में बढ़ोतरी हो जाएगी। सरकार ने दिवाली पर यह धमाकेदार तोहफा दिया है।