Tags

Public Holiday Update: 20, 22, 23 को तीन दिन की छुट्टी! स्कूल और कॉलेज बंद

छात्रों और अभिभावकों के लिए बड़ी खुशखबरी! 20, 22 और 23 तारीख को लगातार छुट्टियां घोषित की गई हैं। इस दौरान स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। त्योहारों और विशेष अवसरों की वजह से यह ब्रेक छात्रों को तैयारी और आराम का मौका देगा। पूरा कैलेंडर और छुट्टियों की डिटेल जानने के लिए अभी देखें पूरी जानकारी।

By Pinki Negi

schools and colleges to remain closed for 3 days in october 2025

अक्टूबर का महीना शुरू होते ही छुट्टियों की भरमार शुरू हो गई है, बता दें इस महीने दिवाली से लेकर छठ पूजा जैसे कई त्यौहार पड़ रहे हैं। इन त्योहारों पर स्कूल, कॉलेजों से लेकर सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे, जिसके चलते बच्चों से लेकर बड़े तक सभी को इस महीने का इंतजार बना रहता है। तो चलिए जानते हैं इस महीने कितनी-कितनी तारीखों को छुट्टियां मिलने वाली हैं और कितने दिन देशभर में स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे इसकी पूरी जानकारी।

इस महीने लगातार इतने दिन रहेगी छुट्टियां

बता दें इस महीने गाँधी जयंती के बाद अब दिवाली के शुभ अवसर लगातार छुट्टियां देखने को मिलेंगे। धनतेरस से दीपावली की शुरुआत मानी जाती है, इस साल 18 अक्टूबर को धनतेरस मानाया जाएगा और स्कूलों की छुट्टियां रहेंगी। वहीं 20 अक्टूबर को पूरे भारत में दीपावली का पर्व धूम-धाम से मनाया जाएगा और सभी स्कूल-कॉलेजों में अवकाश रहेगा।

वहीं दीपावली के अगले दिन 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाएगा, यह दिन भगवान श्री कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाकर गाँव वालों की रक्षा करने की याद में मनाया जाता है। इसके बाद 23 अक्टूबर को भाई दूज के पर्व पर भी स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टी रहेगी, यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करने वाला होता है, जिसके उपलक्ष में छुट्टी दी जाती है।

अन्य छुट्टियां

दीपावली के अलावा कई राज्यों के मनाए जाने वाले त्यौहार जैसे बिहार में छठ पर्व जो बेहद ही महत्त्वपूर्ण माना जाता है, इस दिन स्कूल-कॉलेज बंद रहते हैं। इसके साथ ही कभी-कभी अचानक मौसम खराब होने पर जैसे बहुत बारिश, ठंड, कोहरा जैसे कारणों पर भी जिला प्रशासन स्कूल और कॉलेज बंद करने की घोषणा कर सकते हैं।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

अभी-अभी मोदी का ऐलान

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें