
हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश भर में 57 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने को मंजूरी दे दी है, इससे लाखों माता-पिता को बड़ी राहत मिली है। हमेशा से KV लोगों की पहली पसंद रही है, क्योकि यहाँ की फ़ीस कम है और यह राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देती है। इस स्कूल में सरकारी कर्मचारियों के बच्चों के ट्रांसफर होने पर उनके लिए विशेष सुविधाएँ भी मिलती है।
केंद्रीय विद्यालयों (KV) में एडमिशन की प्रक्रिया काफी पारदर्शी है। इन स्कूलों में एडमिशन लेने के लिए सरकारी कर्मचारियों के बच्चों को प्राथमिकता मिलती है। अपने बच्चों का एडमिशन करवाने से पहले आपको एडमिशन के नियमों और पूरी प्रक्रिया को अच्छी तरह समझना जरूरी है। साथ ही, जिस क्लास में आप एडमिशन कराना चाहते हैं, उसके लिए निर्धारित आयु सीमा जरूर चेक कर लें। प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी सभी लेटेस्ट जानकारी आप ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर देख सकते हैं।
केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन फॉर्म भरने से संबंधी सवाल
सवाल 1 – केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन की क्या प्रकिया है ?
KV में एडमिशन की प्रक्रिया कक्षाओं के अनुसार अलग-अलग है। कक्षा 1 और बालवाटिका में एडमिशन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होती है, जिसके लिए आपको KVS के आधिकारिक ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन और आवेदन करना होगा। वहीं, कक्षा 2 और उससे ऊपर की कक्षाओं (कक्षा 11 को छोड़कर) में एडमिशन आमतौर पर ऑफलाइन होता है, बशर्ते उस कक्षा में सीटें खाली हों।
सवाल 2 – कक्षा 1 में प्रवेश के लिए आयु सीमा क्या है ?
कक्षा 1 में एडमिशन के लिए बच्चे की 31 मार्च तक न्यूनतमआयु 6 वर्ष पूरी होनी चाहिए।
सवाल 3 – कक्षा 2 और उससे ऊपर की कक्षाओं में एडमिशन के नियम क्या है ?
कक्षा 2 से 8 में एडमिशन के लिए कोई एंट्रेंस टेस्ट नहीं लिया जाता है। यदि आवेदन अधिक आते हैं, तो प्राथमिकता श्रेणी के अनुसार लॉटरी या ड्रॉ निकाला जाता है। वहीँ कक्षा 9 में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा ली जाती है।
सवाल 4 – क्या कक्षा 11 में सीधे एडमिशन संभव है?
हाँ, कक्षा 10वीं का रिजल्ट आने के बाद कक्षा 11 में सीधे एडमिशन मिलता है। सबसे पहले केंद्रीय विद्यालय (KVS) के छात्रों और फिर गैर-KVS छात्रों को उनके 10वीं बोर्ड परीक्षा के अंकों के आधार पर प्रवेश दिया जाता है। अलग-अलग स्ट्रीम्स (जैसे साइंस, कॉमर्स, ह्यूमैनिटीज) के लिए न्यूनतम अंक निर्धारित किए गए हैं।
सवाल 5 – क्या एक केंद्रीय विद्यालय से दूसरे केंद्रीय विद्यालय Transfer संभव है?
हाँ, केंद्र सरकार के कर्मचारी के बच्चे का ट्रांसफर उसके माता-पिता के स्थानांतरण (Transfer) के कारण एक KV से दूसरे KV में संभव है, बशर्ते दूसरे स्कूल में सीट उपलब्ध हो।
सवाल 6 – केंद्रीय विद्यालय एडमिशन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स कहाँ चेक करें?
एडमिशन नोटिफिकेशन, टाइमटेबल और सभी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आपको केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की ऑफिशियल वेबसाइट https://kvsangathan.nic.in/ चेक करते रहना चाहिए। वहीं, कक्षा 1 के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए सीधे इस लिंक https://kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जा सकते हैं।