New Passport Rule: पासपोर्ट बनाने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है। हाल ही में केंद्र सरकार ने पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया में अहम परिवर्तन किया है। अब अगर नए पासपोर्ट बनेगे तो उन पर यह नया नियम लागू होगा। जितने भी लोगों का जन्म 1 अक्टूबर 2023 के बाद हुआ है उनकी पहचान और डेट ऑफ बर्थ वेरिफिकेशन के लिए एक ही दस्तावेज की जरुरत पड़ेगी और यही अनिवार्य माना जाएगा। जितने भी पुराने पासपोर्ट धारक है उन पर इस बदलाव का कोई भी असर नहीं पड़ेगा।

पासपोर्ट के नए नियम क्या हैं?
1. जन्म प्रमाण पत्र हुआ अनिवार्य
जिन भी लोगों का 1 अक्टूबर 2023 जन्म हुआ है और वे पासपोर्ट के लिए आवेदन करते हैं तो उन्हें जन्मतिथि प्रमाण के लिए अपना जन्म प्रमाण पत्र दिखाना अनिवार्य हर है। यह दस्तावेज इसलिए अनिवार्य किया गया है ताकि पासपोर्ट की सुरक्षा बनी रही और फर्जी तरीकों से बनने वाले पासपोर्ट पर रोक लगाई जा सके।
2. पुराने नियम होंगे अभी भी लागू
नए नियम सभी लोगों पर लागू नहीं होंगे, अभी भी कुछ लोगों के लिए पुराने नियम ही जारी रहेंगे। जिनका जन्म 1 अक्टूबर 2023 से पहले का हुआ है, तो वे जन्मतिथि वेरिफिकेशन के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेजों का उपयोग कर सकते हैं।
यह भी देखें- Shadi Ke Baad Aadhaar Card Update: अब बिना इन दस्तावेजों के नहीं बदल पाएगा शादी के बाद नाम, देखें लिस्ट
3. प्राइवेसी और डिजाइन में बदलाव
नए नियम के तहत आवेदकों की प्राइवेसी को अब और सुरक्षित किया जाएगा। पासपोर्ट के लास्ट पेज पर अब आपको एड्रेस नहीं दिखाई देगा, क्योंकि यह दर्ज ही नहीं किया जाएगा। कलर कोडिंग के हिसाब से आम नागरिकों के लिए नीला, सरकारी अधिकारियों के लिए सफ़ेद और राजनयिकों के लिए लाल रंग का पासपोर्ट जारी होगा। इसके अलावा पासपोर्ट के अंतिम पेज से माता-पिता का नाम भी हटने वाला है।