आज के समय में इंटरनेट और अधिक डेटा के लिए टेलीकॉम कंपनियों ने ग्राहकों के पसंदीदा प्रीपेड प्लान्स को लॉन्च किया है, लेकिन वही दूसरे तरफ बहुत से ऐसे यूजर्स होते हैं जो फ़ोन का इस्तेमाल केवल कालिंग करने और सुनने के लिए करते हैं। यानी को उनको डेटा से कोई भी मतलब नहीं रहता है। यही जरुरत देखते हुए भारत की टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी (TRAI) ने Airtel, Jio और Vi को किफायती प्रीपेड प्लान लॉन्च करने का आदेश दिया था। आइए इन सस्ते प्लान के बारे में जानते हैं जिनमे आपको कालिंग के साथ SMS को सुविधा मिलती है।

टेलीकॉम कंपनियां दे रही डेटा फ्री प्लॉन
आइए जानते हैं ये कंपनियां अपने यूजर्स को क्या प्लान ऑफर कर रही हैं।
Airtel के कॉलिंग प्लान्स
हम आपको Airtel के दो खास प्लान के बारे में बताएंगे जिनमे इंटरनेट डेटा नहीं मिलता है केवल कालिंग और SMS ही उपलब्ध हैं।
- 469 रूपए वाला प्लान- इस प्लान की वैधता 84 दिन है और इसमें अनलिमिटेड कालिंग की सुविधा मिलती है। इसके साथ 900 SMS मुफ्त मिलते हैं।
- 1849 रूपए वाला प्लान- यह प्लान 365 दिन की अवधि के लिए है, यानी एक साल तक आपको रिचार्ज करने की जरुरत नहीं है। इसमें अनलिमिटेड कालिंग के साथ 3600 SMS मिलते हैं।
Jio का लम्बी अवधि वाला कॉलिंग प्लान्स
Jio के दो खास प्लान है जो लम्बी अवधि के लिए उपलब्ध हैं। इसमें आपको डेटा नहीं मिलता है और सस्ते प्लान है।
- 448 रूपए प्लान- इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की है जिसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और 1000 SMS मिलते हैं।
- 1748 रूपए प्लान- इस प्लान की वैधता 336 दिन है, जिसमें अनलिमिटेड कालिंग और 3600 SMS मिलते हैं।
यह भी देखें- Jio के बाद BSNL ने दिया झटका! सस्ता रिचार्ज प्लान बंद, ग्राहकों को मिलेगा बड़ा झटका
Vi (Vodafone Idea) के किफायती प्लान्स
- 470 रूपए प्लान- इस प्लान की अवधि 84 दिन की है, इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ मिलता है।
- 1849 रूपए प्लान- यह प्लान एक साल की अवधि के लिए मिलता है, यानी आपको इसमें 365 दिन की अनलिमिटेड कालिंग मिलेगी और SMS का लाभ मिलेगा।