Tags

दिल्ली से शिफ्ट होगी भारत की राजधानी? इन 2 शहरों का नाम है लिस्ट में

ब्राजील, तंजानिया नाइजीरिया, इंडोनेशिया और म्यांमार, पाकिस्तान ने अपनी राजधानी को दूसरी जगह शिफ्ट किया है, क्या भविष्य में भारत भी अपनी राजधानी शिफ्ट करेगा, कालांतर में भारत की राजधानी बदलती रही है, हस्तिनापुर से लेकर दिल्ली तक के सफर में कई राजधानियां रही है

By Pinki Negi

दिल्ली से शिफ्ट होगी भारत की राजधानी? इन 2 शहरों का नाम है लिस्ट में
दिल्ली से शिफ्ट होगी भारत की राजधानी? इन 2 शहरों का नाम है लिस्ट में

ब्राजील, तंजानिया नाइजीरिया, इंडोनेशिया और म्यांमार, पाकिस्तान ने अपनी राजधानी को दूसरी जगह शिफ्ट किया है, क्या भविष्य में भारत भी अपनी राजधानी शिफ्ट करेगा, कालांतर में भारत की राजधानी बदलती रही है, हस्तिनापुर से लेकर दिल्ली तक के सफर में कई राजधानियां रही है।

यह भी देखें: Ladli Behna Yojana: खाते में इस दिन आएंगे 1500 रुपए, लाडली बहनों को मिलेगा रक्षाबंधन का तोहफा

यदि हम आधुनिक युग की बात करें तो दिल्ली से पहले 1911 के पहले तक कोलकाता भारत की राजधानी थी 1911 के बाद दिल्ली राजधानी बनी, जब कोलकाता राजधानी हुआ करती थी, तब गर्मी में शिमला राजधानी बन जाती थी, 1858 में इलाहबाद को एक दिन के लिए भारत की राजधानी बनाया था, लेकिन मुस्लिम काल में भारत की हर क्षेत्र में अलग राजधानी हुआ करती थी।

दिल्ली की समस्या

यदि भारत की भौगोलिक स्थिति को देखें तो दिल्ली को भारत की राजधानी बनाए रखना अब देश के लिए और भविष्य के लिए यह सुरक्षित नहीं माना जा सकता है, अब यह अटकलें लगाई जा रही है, दिल्ली पर तरह के बढ़ते खतरे के चलते हो सकता है की भविष्य में भारत की राजधानी कुछ और हो ट्रेफिक प्रदूषण पर्यावरण और प्रशासनिक आधार पर दिल्ली से देश का शासन चलाना भविष्य में मुश्किल हो सकता है।

यह भी देखें: Password Vs PassKey: पासवर्ड से ज्यादा सिक्योर है पासकी! किसी भी अकाउंट के लिए ऐसे बनाएं पासकी

राजधानी बदलने की बहस

भारत की राजधानी को बदलने को लेकर काफी बहस चल रही है, कोई कह रहा है, की इसे दिल्ली से शिफ्ट करके साउथ में चेन्नई, बेंगलुरु, मैसूर या हैदराबाद शिफ्ट कर देना चाहिए, कोई कह रहा है, की इसे राजस्थान, उत्तरप्रदेश या बिहार के सेंटर में ले जाना चाहिए, नहीं तो सेन्ट्रल इंडिया में किसी नई सुरक्षित जगह शिफ्ट कियस जाना चाहिए।

यह भी देखें: बजट में चाहिए बेहतरीन कैमरा फोन? OPPO Reno14 5G है बढ़िया ऑप्शन, देखें

राजधानी शिफ्ट करने का कोई प्रस्ताव नहीं

हालाँकि, हाल के वर्षों में, दिल्ली में प्रदूषण की समस्या एक बड़ी चिंता का विषय बन गई है, जिसके कारण कुछ लोगों ने राजधानी को किसी और शहर में स्थानांतरित करने का सुझाव दिया है, लेकिन सरकार ने अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया है, यह स्पष्ट कर देना चाहिए, की भारत की राजधानी नई दिल्ली है, और इसे बदलने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।