
यदि आप बाइक चलाने के शौक़ीन है या फिर नई बाइक खरीदने का सोच रहे है और समझ नहीं आ रहा है कि Bullet 350 या Classic 350 में से कौन सी बाइक लेना सही होगा। क्योकि ये दोनों बाइक दिखने में एक जैसी होती है और दोनों ही बहुत ज्यादा बिकने वाली बाइक है। भले ही ये दिखने में एक जैसी होती है, लेकिन दोनों में काफी बड़े अंतर है। तो आइए जानते है Bullet 350 और Classic 350 में क्या अंतर है।
रॉयल एनफील्ड बुलेट 350
इस बाइक को भारत में बहुत पसंद किया जाता है। इसमें पीछे की तरफ एक अलग तरह का फेंडर और टेल लाइट दी है। इसकी सिंगल-पीस सीट और हाथ से बनी धारियां है, जो इसे पुराना और क्लासी लुक देती हैं। बुलेट 350 का डिजाइन बहुत सीधा-साधा है और इसमें सिर्फ हैलोजन लाइट्स हैं।
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350
क्लासिक 350 का लुक बुलेट 350 से ज़्यादा प्रीमियम है। इसमें गोल फेंडर, ओवल साइड कवर और दो अलग-अलग सीटें दी गई हैं। यह बाइक कई रंगो में मिल जाएगी। इसके टॉप मॉडल में एडजस्टेबल लीवर भी मिलते हैं। कुछ मॉडल में एलईडी हेडलाइट भी है, जबकि टेल लाइट और इंडिकेटर हैलोजन ही होते हैं। इसके स्टील ब्लैक और गनमेटल ग्रे वेरिएंट में अलॉय व्हील्स का ऑप्शन भी है, जिससे आप इसमें ट्यूबलेस टायर लगा सकते हैं।
Bullet 350 vs Classic 350 का इंजन
Bullet 350 और Classic 350 बाइक में एक ही 349cc का इंजन लगा होता है, जो 20.2 PS की पावर और 27 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इन दोनों बाइक की परफॉर्मेंस, माइलेज और स्मूथनेस में कोई खास फर्क नहीं है।
दोनों बाइक के फीचर
इन दोनों बाइक में एक जैसे ही फीचर्स होते है। दोनों में J-सीरीज़ का फ्रेम, 41mm के फोर्क और पीछे दो शॉक एब्जॉर्बर लगे हैं। दोनों का वज़न 195 किलो है और इनमें 13 लीटर का फ्यूल टैंक है। इनकी सीट की ऊंचाई 805 मिमी और ग्राउंड क्लीयरेंस 170 मिमी है। इन दोनों बाइकों में एनालॉग स्पीडोमीटर के साथ एक छोटी डिजिटल स्क्रीन और USB चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। आप चाहें तो इसमें नेविगेशन सिस्टम भी लगा सकते हैं।