
जल्द ही सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL दिल्ली और मुंबई में अपनी 5G सर्विस शुरू करने वाली है। माना जा रहा है कि यह सर्विस इस साल के दिसंबर महीने में शुरू हो जाएगी। लोग काफी समय से BSNL की 4G और 5G सर्विस इंतजार कर रहे थे। BSNL 4G सर्विस को कुछ समय पहले दिल्ली में सॉफ्ट लॉन्च किया था। पिछले साल जब कई दूसरी कंपनियों ने अपने पालन महंगे किये थे, तब कई लोग BSNL से जुड़ गए थे, जिससे कंपनी को काफी फायदा हुआ। लेकिन BSNL की 4G और 5G सर्विस देर में शुरू होने से उनके ग्राहक कम हो गए।
BSNL की 5G सेवा की लॉन्चिंग
The New Indian Express के अनुसार, BSNL की 5G सेवा की लॉन्चिंग को लेकर दूरसंचार विभाग के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि भारत में बने उपकरणों की टेस्टिंग चल रही है और अभी तक कोई दिक्कत नहीं आई है। सभी उपकरण सही से काम कर रहे है, इसलिए उम्मीद की जा रही है दिसंबर 2025 तक दिल्ली और मुंबई में 5G सेवा की शुरुआत हो सकती है।
दिल्ली में हुई 4G सर्विस की शुरुआत
हाल ही में BSNL ने दिल्ली में अपनी 4G सर्विस चालू की है और जल्द ही इसे अन्य शहरों में शुरू किया जाएगा। BSNL की सर्विस देरी होने के कारण ग्राहकों में कमी आई है। अब उम्मीद की जा रही है कि 4G और 5G सर्विस आने के बाद ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी। बताया जा रहा है कि यह देरी इसलिए हुई क्योकि BSNL पूरी तरह से भारत में बने उपकरणों से 4G और 5G सर्विस देना चाहता था और इन उपकरणों को बनाने में समय लगा।
सरकार ने किया 25,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का समझौता
कहा जा रहा है कि सरकार ने TCS-Tejas-C-DoT ग्रुप के साथ 25,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का समझौता किया है। इस समझौते के तहत, 1 लाख से ज्यादा 4G साइट्स बनाई जाएँगी, जिन्हें बाद में 5G में भी बदला जा सकेगा। इन साइट्स के लिए जरूरी सामान सितंबर 2023 से आना शुरू हो गया है। अब तक, BSNL पूरे देश में 95,000 4G टावर लगा चुका है।