चंद्र ग्रहण 2025: कब और कहां से देख पाएंगे आखिरी चंद्र ग्रहण, भारत के किन शहरों से दिखेगा?

भारत और दुनिया में इस बार 7 सितंबर से चंद्र ग्रहण लगना शुरू होगा और यह 8 सितंबर की देर रात को समाप्त होगा। भारत के कई शहरों में ब्लड मून नजर आएगा।

By Pinki Negi

चंद्र ग्रहण 2025: कब और कहां से देख पाएंगे आखिरी चंद्र ग्रहण, भारत के किन शहरों से दिखेगा?

देश में चंद्रग्रहण हर साल लगता है और अब आप जानना चाहते होंगे कि इस साल चंद्रग्रहण कब लगने वाला है। तो बता दें वह दिन दूर नहीं है बल्कि कल 7 सितंबर 2025 को चंद्र ग्रहण नजर आएगा। यह इस साल का दूसर और आखिर ब्लड मून है। इसे ब्लड मून इसलिए कहते हैं क्योंकि इस दिन चाँद लाल रंग का देखने को मिलता है। इस बार यह 82 मिनट का चंद्र ग्रहण रहेगा जो 7 सितंबर की शाम से शुरू होकर 8 सितंबर की देर रात तक रहने वाला है। आइए जानते हैं भारत के साथ दुनिया में यह किन किन स्थानों में दिखाई देगा।

यह भी देखें- चंद्रग्रहण और ‘तिलक’ के कारण 38 घंटे तक नहीं होंगे बाबा खाटू श्यामजी के दर्शन

भारत में ग्रहण का समय और सूतक काल की जानकारी!

देश में कल चंद्र ग्रहण लगने वाला है इसके साथ ही सूतक काल भी लगने वाला है और इसे भी माना जाता है। सूतक काल में कोई भी पूजा-पाठ अथवा शुभ कार्य पूर्ण नहीं होता है और न ही इसे किया जा सकता है यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बताई गई है। भारत में चंद्र ग्रहण लगने का समय 7 सितंबर को रात 9:58 बजे से शुरू है और 8 सितंबर को रात 1:26 बजे यह खत्म होगा। ब्लड में मून को रात 11:00 बजे देखा जा सकता है।

इन शहरों में दिखेगा ब्लड मून

भारत के कई प्रमुख शहरों में ब्लड मून दिखने को मिल सकता है।

  • उत्तर भारत में दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर और लखनऊ में दिखेगा।
  • पश्चिम भारत के मुंबई, अहमदाबाद और पुणे में।
  • दक्षिण भारत के चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोच्चि में।
  • पूर्व भारत के कोलकाता, भुवनेश्वर और गुवाहाटी में।
  • मध्य भारत के भोपाल, नागपुर और रायपुर में।

यह ग्रहण कहाँ लगेगा?

कई लोग सोच रहे होंगे कि यह ग्रहण भारत में ही लगेगा लेकिन ऐसा नहीं है। बल्कि यह दुनिया भर में दिखाई देने वाला है। भारत के अलावा उत्तरी अमेरिका के पश्चिमी हिस्से, दक्षिण अमेरिका के पूर्वी हिस्से, यूरोप एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और अटलांटिक एवं हिन्द महासागर में भी यह देखें को मिलेगा।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें