Trump Tariffs: भारत पर 50% टैक्स लगाने की धमकी, अमेरिकी अर्थशास्त्री ने BRICS को लेकर दिया अलर्ट

अमेरिका ने भारत पर 50% टैक्स लगा दिया है। इस पर अमेरिकी अर्थशास्त्री रिचर्ड वोल्फ ने ट्रंप की आलोचना करते हुए कहा है कि इससे BRICS देशों को फायदा होने वाला है।

By Pinki Negi

Trump Tariffs: भारत पर 50% टैक्स लगाने की धमकी, अमेरिकी अर्थशास्त्री ने BRICS को लेकर दिया अलर्ट

Trump Tariffs: पिछले कुछ समय पहले से अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए जाने वाली टैरिफ की चर्चा की जा रही थी। अब तो हद ही पार हो गई है अमेरिका ने भारत से आने वाले सामान पर 50% का भारी टैक्स लगा दिया और इसका कारण वैश्विक स्तर पर विवाद होना शुरू हो गया है। ट्रंप प्रशासन द्वारा लिए गए फैसले की कड़ी आलोचना अमेरिकी अर्थशास्त्री रिचर्ड वोल्फ द्वारा की जा रही है। उनका कहना है कि अमेरिका भले ही इस वक्त भारत के साथ सख्त व्यवहार कर तो रहा है लेकिन इसका फायदा ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण (BRICS) देशों के ग्रुप को ही होने वाला है।

यह भी देखें- गुड न्यूज़! पुतिन से बात के बाद ट्रंप का बदल गया रवैया, भारत पर टैरिफ को लेकर क्या बोले

अमेरिकी फैसला और वैश्विक व्यापर प्रभावित

अमेरिका द्वारा भारत के लिए उठाए गए सख्त फैसले पर अमेरिकी अर्थशास्त्री रिचर्ड वोल्फ का कहना है कि, ऐसे में ब्रिक्स देश एक साथ मिलकर एक मजबूत आर्थिक विकल्प बनाएंगे जो कि पश्चिमी देशों के खिलाफ होगा। यह बदलाव होने वाला है जिससे दुनिया में समीकरण बदलता दिख रहा है।

वोल्फ का मानना है कि अब भारत अपना सामान बेचने के लिए दूसरे देशों की तलाश करेगा जब अमेरिका अपने बाजार भारत के बंद कर देगा और उसका सामान नहीं लेगा। अब भारत अपना निर्यात अमेरिका को करने के बदले ब्रिक्स देशों में अपना ग्राहक ढूंढ कर शुरू कर सकता है। ऐसे में ब्रिक्स समूह की आर्थिक ताकत और भी बढ़ने वाली है।

मोदी युद्ध पर विवाद, भारत ने दिया जवाब

एक और मुद्दा आजकल चर्चा में चल रहा है, मोदी को युद्ध कहा गया जिस पर विवाद शुरू हो गया। बता दें व्हाइट हॉउस के एक सलाहकार, पीटर नवारो, ने रूस एवं यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को पीएम मोदी का युद्ध कहा और भारत की जमकर आलोचना की।

अमेरिका को यूक्रेन की सहायता के लिए इसलिए अधिक खर्चा करना पड़ रहा है क्योंकि इसकी वजह भी भारत ही है। नवारो का कहना था कि भारत सस्ते में रूस से तेल ख़रीदने पर लगा हुआ है।

इसका करारा जवाब देते हुए भारत ने अमेरिका की बोलरी बंद की है और कहा है कि अमेरिका ने भारत पर जो टैक्स लगाए हैं वे गलत है। भारत वही कदम उठाएगा जो इसके देश के लिए लाभकारी और सुरक्षित हो।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें