
बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है, बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की और से दो नई भर्तियों के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सहायक नगर निवेशक (ATP) के 35 और सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक (AES) के 17 पदों पर अलग-अलग भर्ती विज्ञापन जारी किए गए हैं। दोनों भर्तियों के लिए अधिसूचना BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.gov.in पर उपलब्ध है, जिसे उम्मीदवार चेक कर सकते हैं।
यह भी देखें: Bank Bharti 2025: ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका, अधिकारी पदों पर बंपर भर्ती शुरू!
BPSC ATP, AES भर्ती 2025
BPSC ATP, AES भर्ती 2025 के लिए जारी अधिसूचना के मुताबिक बिहार पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग बिहार के तहत राज्य प्रदूषण पार्षद में सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त से लेकर 19 सितंबर, 2025 तक चलेगी। जबकि नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार के तहत सहयक नगर भर्ती के लिए आवेदन 28 अगस्त से शुरू होकर 22 सितंबर, 2025 तक चलेगी।
यह भी देखें: टीचर्स के लिए सुनहरा मौका! 44,000 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, CM का बड़ा ऐलान
भर्ती की योग्यता शर्तें
शैक्षणिक योग्यता: इन पदों पर भर्ती के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित है, इसमें सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातकोत्तर (रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान, पर्यावरण, भौतिकी) की डिग्री होनी चाहिए। जबकि सहायक नगर निवेशक के लिए स्नातकोत्तर (टाउन प्लैनिंग, रिजनल/अर्बन प्लानिंग, सिटी प्लानिंग, कंट्री प्लानिंग, ट्रांसपोर्ट प्लानिंग, हाऊसिंग, इन्वारमेंटल प्लानिंग) की डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा: BPSC ATP, AES भर्ती 2025 के लिए आवेदक उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 37 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अगस्त, 2025 के आधार पर की जाएगी, वहीं आरक्षित वर्ग उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।
यह भी देखें: IOCL में बंपर भर्ती! अप्रेंटिस पदों पर सुनहरा मौका, जल्दी करें आवेदन!
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के तहत सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक की भर्ती लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर की जाएगी, जबकि सहायक नगर निवेशक के लिए उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
