
महाराष्ट्र सरकार ने अपने राज्य के बेरोजगार और योग्य युवाओं के लिए भारी पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। बता दें पुलिस और जेल विभागों के लिए 15,631 पद जारी हुए हैं। पुलिस बल को मजबूत और बेरोजगारी को कम करने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इस भर्ती में सरकार ने कुछ परिवर्तन भी किए हैं। आइए भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी आगे लेख में विस्तार से पढ़ते हैं।
यह भी देखें- BSF भर्ती 2025: 10वीं, 12वीं और ITI पास के लिए बंपर मौका, 4,700 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, अभी करें अप्लाई
हजारों युवाओं के भरे जाएंगे आवेदन!
इस बार सरकार ने भर्ती में बहुत ही महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। आपको बता दें जिन युवाओं की आयु 2022 और 2023 में निकल चुकी थी वे भी इस बार इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं। यानी की जिन युवाओं का सपना पूरा नहीं हो पाया था वे अब इस भर्ती में आवेदन कर पाएंगे। इसके साथ ही नए नियम के तहत 100% पद की भर्ती सीधे तरीके से होगी जबकि पहले 50% पद ही निर्धारित थे।
पदों की पूरी जानकारी!
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी मिलने वाली है। वर्ष 2025 की इस भर्ती में 2024 के खाली पद भी शामिल किए गए हैं। नीचे टेबल में पदों के बारे में जानिए।
पद का नाम | पद की संख्या |
पुलिस कांस्टेबल | 12,399 पद |
सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल | 2,393 पद |
जेल कांस्टेबल | 580 पद |
पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर | 234 पद |
बैंडसमेन | 25 पद |
यह भी देखें- महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनवाड़ी के लिए 9,895 पदों पर निकाली भर्ती, 10 वी पास करें अप्लाई , तुरंत
आवेदन शुल्क और परीक्षा
भर्ती में आवेदन करने के लिए श्रेणी के आधार पर शुल्क तय किया गया है। सामान्य वर्ग के नागरिकों को 450 रूपए शुल्क और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 350 रूपए शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना है।
भर्ती के तहत उम्मीदवार का चयन ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा के तहत किया जाएगा। भर्ती डिवीजन लेवल पर कराई जाएगी। सरकार बेरोजगारी को कम करने के लिए समय समय पर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर निकालती रहती है।
