
RRB Exam Calendar 2025: अगर अप भी भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर अपके लिए है। रेलवे मंत्रालय की और से आरआरबी भर्ती परीक्षा कैलेंडर (RRB Exam Calendar 2025) को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जारी कर दिया गया है। भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इसे वेबसाइट से कैलेंडर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी देखें: BPSC LDC भर्ती 2025 शुरू! 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का जबरदस्त मौका, तुरंत करें अप्लाई!
आरआरबी परीक्षा शेड्यूल जारी
रेलवे रीक्रूट्मेंट बोर्ड परीक्षा कैलेंडर 2025 में असिस्टेंट लोको पायलट, टेकनीशियन और ग्रुप डी सहित अन्य भर्तियों के परीक्षा कार्यक्रम दिए गए हैं। इसके साथ ही मंत्रालय ने शेड्यूल को सभी रेलवे भर्ती बोर्ड के सहित साझा किया है, सभी जोनल रेलवे और प्रोडक्शन यूनिट से शेड्यूल अनुसार अपनी वैकेंसी का मूल्यांकन करने को कहा है। यह आधिकारिक कैलेंडर वैकेंसी के मूल्यांकन, उन्हें ऑनलाइन इंडेंट और भर्ती प्रबंधन प्रणाली (OIRMS) में अपलोड करने और भर्ती नोटिफिकेशन जारी करने की समय-सीमा तय करता है।
यह भी देखें: NHAI में निकली बंपर भर्ती! बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, सैलरी ₹2 लाख+, तुरंत करें अप्लाई
RRB भर्ती परीक्षा कैलेंडर 2025-26
इस वर्ष रेलवे भर्ती बोर्ड 2025 में कई महत्त्वपूर्ण भर्ती परीक्षाएं आयोजित करेगा, जिनके माध्यम से रेलवे में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएगी, RRB भर्ती परीक्षा कैलेंडर 2025-26 निम्नलिखित है।
श्रेणियाँ | अवधि | वैकेंसी का मूल्यांकन डेडलाइन | OIRMS में मूल्यांकन | OIRMS में इंडेंटिग | ड्राफ्ट CEN का प्रस्ताव |
असिस्टेंट लोको पायलट | जनवरी-मार्च | 30 जून, 2026 | नवंबर 2024 | दिसम्बर 2025 | जनवरी 2025 |
टेक्नीशियन | अप्रैल-जून | 30 जून, 2026 | जनवरी-फरवरी 2025 | फरवरी-मार्च 2025 | मार्च 2025 |
NTPC ग्रेजुएट (लेवल 4,5,6), NTPC अंडर ग्रेजुएट (लेवल 2,3), जूनियर इंजीनियर, डिपो मेटेरियल सुपरिटेंडेंट, केमिकल एंड मेटलर्जीकल असिस्टेंट, पैरामेडिकल कैटेगरी | जुलाई-सितंबर | 30 सितंबर, 2026 | अप्रैल-मई, 2025 | मई-जून, 2025 | जून, 2025 |
लेवल-1 | अक्टूबर-दिसंबर | 31 दिसम्बर, 2026 | जुलाई, 2025 | अगस्त, 2025 | सितंबर, 2025 |
देश के सभी जोनल रेलवे और प्रोडक्शन यूनिट्स को वैकेंसी के आंकलन कर प्लान बनाने के लिए मंत्रालय ने परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। वहीं परीक्षा का कैलेंडर पीडीएफ फॉर्मेट में बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध किया गया है।
यह भी देखें: IBPS PO भर्ती 2025: 5208 पदों पर बंपर वैकेंसी, ₹85,920 सैलरी! तुरंत करें अप्लाई