31 देशों में फिर लौट आई सालों पुरानी रहस्यमयी बीमारी, शरीर का पानी सोख लेती है

सालों बाद फिर से हैजा बीमारी लौट आई है और 31 देशों में इस बीमारी से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। इन बीमारी में पीड़ित व्यक्ति को दस्त और उल्टी होती है और कई मामलों में यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इस बीमारी पर WHO ने क्या सलाह दी है।

By Pinki Negi

31 देशों में फिर लौट आई सालों पुरानी रहस्यमयी बीमारी, शरीर का पानी सोख लेती है

एक बार फिर से दुनिया में पुरानी बीमारी का जन्म हो गया है यानी की यह बीमारी फिर से लौट आई है। इस खतरनाक बीमारी का नाम हैजा है जो तेजी से फैल रही है। पुराने ज़माने और सालों पहले यह बीमारी इतनी फैली थी कि पूरे के पूरे गांवों में सन्नाटा मच गया। पिछले 8 महीनों में ही 31 देशों यह बीमारी पहुंच चुकी है और इसने लाखों लोगों पर असर किया है। इस बढ़ती बीमारी को लेकर विश्व स्वस्थ्य संगठन ने दुनिया को चेतावनी दी है।

यह भी देखें- किचन में हैं कॉकरोच? इनसे फैलती हैं ये 5 बीमारियां उड़ा देंगी होश

हैजा बिमारी तेजी से क्यों फैल रही है?

WHO ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें इस बीमारी के फैलने का कारण बताया गया है। यह बिमारी आजकल जलवायु परिवर्तन की वजह से तेजी से फैल रही है इसके बाद साफ-सफाई न होना इसका बड़ा कारण है। इसके अलावा युद्ध, गरीबी और स्वस्थ्य सुविधाएं सही से न मिलने की वजह से भी हैजा लोगों को अपनी चपेट में ला रहा है। ऐसे में इसे रोकना काफी मुश्किल हो जाता है।

हैजा क्या है?

हैजा एक बहुत ही गंभीर बिमारी है जिसे अंग्रेजी में Cholera कहते है। यह दूषित और गंदे जल पीने से होती है, पानी के अंदर मौजूद जीवाणु हमारे शरीर में प्रवेश करते हैं, इसके बाद व्यक्ति को दस्त और उल्टियां होना शुरू हो जाती हैं। अगर आप इस बीमारी का इलाज सही से नहीं करवाते हैं तो इससे मौत भी हो सकती है।

इस बीमारी से बचने के तरीके

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस बिमारी से बचने के लिए लोगों को प्रमुख सलाह और तरीक बताएं हैं। आपको सबसे पहले इसका टीकाकरण करवाना है, अपने घर में, आस पास और खुद की सफाई करनी है। आपको साफ पानी को पीना है। अगर आपको इस बीमारी के लक्षण दिखाई देते हैं तो तुरंत ही उस समय ORS का घोल पाई अथवा डॉक्टर को चेकअप करवा सकते हैं। इस बीमारी से लड़ने के लिए आपको एंटीबायोटिक दवाइयां दी जाएगी।

यह भी देखें- दांत गंदे थे इसलिए आर्मी ने 170 जवानों को नौकरी से निकाला! देखें

चौंकाने वाले हैं ये आंकड़ें

इस बिमारी के आंकड़ें तेजी से बढ़ रहें हैं, अफ्रीका में इससे बहुत अधिक लोगों की मौतें हुई है। वही पूर्वी भूमध्यसागरीय क्षेत्र से इसके सबसे अधिक मामलों की रिपोर्ट आई है। 1 जनवरी से 17 अगस्त 2025 के बीच इस बीमारी से लगभग 4,738 लोगों की मृत्यु हुई हैं जबकि 4,09,000 मामले दर्ज किए गए हैं। ये आंकड़े साफ साफ साबित करते हैं कि हैजा किस तेजी से दुनिया को अपनी चपेट में ले रहा है।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें