
दुनिया भर में विवाह की अलग-अलग और अनोखी परंपराएँ हैं। जहाँ भारत में एक शादी का रिवाज़ है, वहीं एक ऐसा देश भी है जहाँ दो शादी करना अनिवार्य है। अगर कोई व्यक्ति वहाँ दूसरी शादी नहीं करता है, तो उसे कानूनी सज़ा यानी जेल हो सकती है। यह नियम इस देश की एक ख़ास और सख्त परंपरा को दर्शाता है।
इस देश में दो शादी करना अनिवार्य
अफ्रीका महाद्वीप में स्थित इरिट्रिया एक ऐसा देश है, जहाँ सभी पुरुषों के लिए दो शादियाँ करना अनिवार्य है। यहाँ की सरकार ने इसके लिए कानून बनाया है, और अगर कोई पुरुष यह आदेश नहीं मानता है तो उसे जेल भी हो सकती है। इस कानून में बाधा डालने की कोशिश करने वाले या पहली पत्नी द्वारा इसका विरोध करने पर भी, उम्रकैद तक की सख्त सज़ा का प्रावधान है।
दो शादी का क़ानून लाने का उद्देश्य
इस कानून को लाने के पीछे मुख्य कारण देश में महिलाओं की आबादी का पुरुषों से अधिक होना है, जिसके चलते पुरुषों पर दो शादियाँ करने का दबाव बनाया जाता है। जब यह कानून लागू किया गया, तो दुनिया भर में इसकी आलोचना हुई, लेकिन सरकार अपने फैसले पर कायम रही। इरिट्रिया के अलावा, आइसलैंड जैसे कुछ देशों में लड़कियों को शादी के लिए प्रोत्साहित करने हेतु कई तरह के आकर्षक ऑफर भी दिए जाते हैं।
शादी करने पर दिए जाते है 3 लाख रूपये
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सरकार ने एक योजना शुरू की है जिसके तहत शादी करने वालों को ₹3 लाख रुपये दिए जाएंगे। इस योजना में यह भी प्रावधान है कि अगर कोई विदेशी नागरिक इस जगह की लड़की से शादी करता है, तो उसे यहाँ की नागरिकता भी दी जाएगी। हालांकि, शादी के नियमों के अलावा भी यहाँ कई ऐसे अजीबोगरीब कानून हैं, जिन पर लोग अक्सर आश्चर्य व्यक्त करते हैं।








