
India-China Trade: जब से ट्रंप ने भारत को 50% टैरिफ लगाने की धमकी दी है तब से इनके अच्छे रिश्ते में दरार पड़ना शुरू हो गई है। आए दिन अमेरिका भारत के लिए और सख्त बनता जा रहा है और यह तनाव अब और बढ़ गया है। पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ट्रम्प प्रशासन की आलोचना करते हुए कहते हैं ट्रंप अमेरिका के हितों के खिलाफ, आक्रमक टैरिफ नीतियां बना रहा है। अमेरिका के लिए भारत एक महत्वपूर्ण सहयोगी है फिर भी उसे चीन की ओर जाने के लिए मजबूर कर रहा है।
यह भी देखें- Trump Tariffs: भारत पर 50% टैक्स लगाने की धमकी, अमेरिकी अर्थशास्त्री ने BRICS को लेकर दिया अलर्ट
अमेरिका पर भरोसा हो रहा खत्म
सुलिवन के एक पॉडकास्ट में बात करते हुए कहा कि अब अमेरिका का बर्ताव पहले जैसा नहीं रहा है जिससे अब इस पर भरोसा धीरे धीरे कम होते हुए दिखाई दे रहा है। अमेरिका के सहयोगी अब इसे ऐसा देश मान रहे हैं कि इस पर विश्वास करना गलत साबित हो रहा है। सुलिवन ये भी कहते हैं कई बार मैं दूसरे देशों में गया तो वहां के नेता कहते हैं कि अमेरिका देश से दूर रहना ही बेहतर है। अमेरिका एक बुरा देश बन रहा जबकि दूसरी ओर चीन लोकप्रिय बन रहा है।
ट्रंप की नीतियों से भारत को नुकसान
सुलिवन भारत का उदाहरण देते हैं कि क्या फायदा अमेरिका का जो इतने सालों से मेहनत कर रहा था। अमेरिका भारत के साथ गहरे और मजबूत सम्बन्ध बनाने के लिए उसका मित्र बनकर काम कर रहा था ताकि चीन की चुनौती का मुकाबला करने में उसे भारत की मदद मिलती रहे लेकिन अब इसके खिलाफ ही उठ गया है।
अमेरिका का राष्ट्रपति ट्रम्प भारत के खिलाफ ही अभियान छेड़ रहा है और उसके आने वाले सामान पर भारी भरकम टैक्स लगाकर अपने बाजार का रास्ता बंद करने पर लगा हुआ है। अब भारत भी व्यापार करने के लिए अन्य देशों को ढूंढ रहा है ऐसे में वो पक्का अब चीन के साथ अपने सबंध सम्बन्ध सुधारेगा।
भारत-अमेरिका के रिश्तों में तनाव
पहले ही भारत और अमेरिका के रिश्तों में आजकल काफी तनाव बना हुआ है और यह बयान भी इसी समय दिया गया है। भारत रूस से सस्ता तेल खरीदता है इस वजह से अमेरिका ने उस पर 25% अलग से टैक्स लगाया है जबकि वह उसके सामान पर भी 25% टैक्स पहले से लगा चुका है। ट्रम्प हर तरह से भारत के लिए सख्त बनता जा रहा है। भारत ने इसका सीधा जवाब दिया है कि वह अपने राष्ट्रीय हित और किसानों की सुरक्षा के लिए किसी भी निर्णय को लेने में पीछे नहीं हटेगा।
