
क्या आप उत्तराखंड के निवासी हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है, आइए इस खबर को इस लेख में विस्तार से पढ़ते हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 15 अगस्त पर स्वतंत्रता दिवस के महत्वपूर्ण अवसर पर देहरादून के परेड मैदान में ध्वजारोहण किया और राज्य के विकास, विस्तार एवं कल्याण के लिए 6 महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। इन घोषणा में शिक्षा, पर्यावरण एवं सरकारी कर्मचारियों की सैलरी एवं अन्य क्षेत्रों के बारे में चर्चा की गई।
यह भी देखें- जन्म प्रमाण पत्र बनाने के बदल गए नियम, इन मामलों में SDM की परमिशन लेनी होगी जरूरी, देखें पूरी खबर
सरकारी कर्मचारियों और सैनिकों के लिए बड़ी घोषणा
सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और सैनिकों को बड़ा तोहफा दिया है। जी हाँ राज्य के सरकारी कर्मचारी और प्रतिनिधियों की सैलरी में वृद्धि करने का फैसला लिया है। ग्राम चौकीदार एवं ग्राम प्रहरी की सैलरी में इजाफा हुआ है जो कि अब 3000 रूपए होगी जबकि पहले केवल 2000 रूपए थी। राज्य में इनकी संख्या करीब 5,645 है। आपदा प्रबंधन जैसे कामों को करने के लिए इनका मुख्य योगदान होता है।
इसके साथ ही पूर्व सैनिकों और उनके परिवार की सहायता के लिए 95 ब्लॉक प्रतिनिधियों का वेतन भी बढ़ गया है। अब इन्हे हर महीने 10,000 रूपए की सैलरी मिलेगी जबकि पहले 8,000 रूपए मानदेय थी।
यह भी देखें- UGC का बड़ा फैसला! अब बंद होंगे ये ऑनलाइन कोर्स, जानें वजह
शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल सुविधाओं पर विशेष ध्यान
राज्य में शिक्षा एवं अन्य महत्वपूर्ण सुविधाओं को ध्यान में रखकर सीएम ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
स्कूलों में गैस चूल्हा और सिलेंडर- सीएम ने बड़ा फैसला स्कूलों के लिए लिया है, जिसके तहत सरकारी स्कूलों को खाना बनाने के लिए दो गैस सिलिंडर और एक चूल्हा दिया जाएगा।
पेयजल की सुविधा- घोषणा में पेयजल के लिए हैडपंप लगाने का फैसला किया गया है। जिन भी विधानसभा क्षेत्रों में पानी की समस्या अधिक है वहां पर 10-10 हैंडपंप लगाए जाएंगे ताकि पानी पीने की दिक्क्त न हो।
ग्लेशियरों का अध्ययन– जलवायु परिवर्तन तेजी से बढ़ रहा है इस समस्या को देखते हुए, गंगोत्री के साथ अन्य ग्लेशियरों का समय समय पर अध्ययन किया जाएगा।
शैक्षणिक केंद्र- शैक्षणिक केंद्र पर भी अधिक ध्यान दिया जाएगा। उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हर जिले में शैक्षणिक केंद्रों का निर्माण किया जाएगा। इन सभी केंद्रों को चलाने का काम उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय को दिया जाएगा।
