Tags

नोएडा को 1700 करोड़ की सौगात, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और आसपास के जिलों में तेजी से बढ़ेगा कनेक्टिविटी, नई सड़क परियोजना से मिलेगा फायदा

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और आसपास के जिलों कनेक्टिविटी की अब और तेजी से बढ़ने वाली है। इस परियोजना को करने के लिए 1700 करोड़ रूपए से अधिक का खर्चा किया जाएगा।

By Manju Negi

अगर आप अक्सर ग्रेटर नोएडा वेस्ट से यमुना सिटी तक ट्रैवल करते रहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। यमुना विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने महत्वपूर्ण सड़क परियोजना के लिए मंजूरी दे दी है। अब ग्रेटर नोएडा वेस्ट को सीधे ही यमुना सिटी से जोड़ा जा सकता है। इस ऐतिहासिक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर भूमि अधिग्रहण और निर्माण के लिए 1700 करोड़ रूपए का भारी निवेश होने वाला है। आइए जानते हैं इस पूरी नई सड़क परियोजना से कितना फायदा होने वाला है।

नोएडा को 1700 करोड़ की सौगात, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और आसपास के जिलों में तेजी से बढ़ेगा कनेक्टिविटी, नई सड़क परियोजना से मिलेगा फायदा

परियोजना पर कितना आएगा खर्च

इस पूरे पोरजेक्ट के लिए सरकार द्वारा 1700 करोड़ रूपए से अधिक का खर्चा किया जाएगा। राज्य सरकार ने भूमि अधिग्रहण के तहत 812 एकड़ भूमि को ख़रीदा है। इस पूरे सड़क निर्माण में लगभग 300 करोड़ रूपए से ज्यादा का खर्चा आने वाला है।

25 किलोमीटर लम्बी और 130 मीटर चौड़ी सड़क

यह नई सड़क नोएडा और यमुना सिटी, दोनों शहरों के लिए काफी शानदार होने वाली है। सड़क की चौड़ाई 130 मीटर होगी, जो कि बड़ी सड़क बनने वाली है। सड़क की लम्बाई 25 किलोमीटर की होने वाली है। ग्रेटर नोएड वेस्ट के गौर सिटी गोल चक्कर से सड़क की शुरुवात होगी और यह अलाउदा गांव तक जाएगी।

यह सड़क बीच में सेक्टर 1, 2, 3, 5, ईटा, जीटा, ओमीक्रॉन और सिरसा जैसे इलाकों को जोड़कर जाएगी। लास्ट में यह यमुना प्राधिकरण के दूसरे सेक्टरों से भी मिलेगी। सड़क नोएडा इंटरनेशन एयरपोर्ट के पास से होकर जाएगी और पलवल-खुर्जा एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगी। इस सड़क के निर्माण से यात्रा अब पहले से कई आसान और तेज होने वाली है।

नई सड़क परियोजना के मुख्य लाभ

नई सड़क परियोजना से कई काम आसान होने वाले हैं। एयरपोर्ट और कनेक्टिविटी बहुत ही शानदार होने वाली है। यह सड़क नोएडा इंटरनेशन एयरपोर्ट और यमुना सिटी के सेक्टरों तक पहुंचने के लिए सुविधाजनक बनने वाली है।

नई सड़क ईस्टर्न पेरिफरल एक्सप्रेसवे (KGP) और गंगा एक्सप्रेसवे लिंक से जोड़ने का काम करेगी। अब आसानी से बड़े क्षेत्रों तक पहुंचा जा सकता है। यह बहुत ही महत्वपूर्ण लिंकेज होने वाला है।

नया मार्ग बनने से, आगरा, मथुरा और अलीगढ की ओर से यात्रा करने वाले लोग अब परी चौक पर रुके बिना, डायरेक्ट फिल्म सिटी और अन्य सेक्टरों में जा सकते हैं। इससे यमुना एक्सप्रेसवे का ट्रेफिक काफी कम हो जाएगा। पहले चरण में एयरपोर्ट के पास 5 किलोमीटर लम्बी सड़क का निर्माण किया जाएगा, इसके लिए 280 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे।

Author
Manju Negi
अमर उजाला में इंटर्नशिप करने के बाद मंजु GyanOk में न्यूज टीम को लीड कर रही है. मूल रूप से उत्तराखंड से हैं और GyanOk नेशनल और राज्यों से संबंधित न्यूज को बारीकी से पाठकों तक अपनी टीम के माध्यम से पहुंचा रही हैं.

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें