क्या आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाते हैं और उत्तर प्रदेश के निवासी हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने किसान योजना के लिए बड़ी अपडेट जारी की है। केंद्र सरकार ने किसानों को अलर्ट किया है कि 1 अप्रैल 2026 तक सभी किसानों का नाम फार्मर रजिस्ट्री में एड होना चाहिए वरना उन्हें अगली किस्तों का लाभ नहीं दिया जाएगा। यह सभी किसानों को पीएम किसान पोर्टल पर पंजीकरण करना है, इसलिए यूपी सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

पंजीकरण अभियान हो गया शुरू!
उत्तर प्रदेश राज्य में पंजीकरण अभियान शुरू हो गया है। अभी तक 75 जिलों में 50 प्रतिशत से अधिक किसानों की रजिस्ट्रशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब जितने भी किसान बाकी है उनके लिए सरकार 16 अक्टूबर से 30 नवंबर तक गांव गांव में जाकर कैंप लगाए जाएंगे।
इन जिलों में सबसे तेज पंजीकरण
उत्तर प्रदेश में पंजीकरण की प्रक्रिया काफी तेजी से चल रही है। रामपुर जिले में 61.37% किसानों का पंजीकरण हो गया है। बिजनौर में 58.92%, हरदोई में 58.31%और श्रवस्ती में 58.01% किसानों का पंजीकरण हो गया है। राज्य में रजिस्ट्रशन प्रक्रिया में ये जिले सबसे आगे हैं।
फार्मर रजिस्ट्री क्यों है महत्वपूर्ण?
अगर आप पीएम किसान योजना का लाभ बिना रुके प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको फार्मर रजिस्ट्री करवानी होगी। इसके अलावा आपको भविष्य में सभी कृषि योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। इसके लिए प्रत्येक किसान को एक यूनिक कोड दिए जाएगा, इसकी सहायता से वह फसल बीमा, कृषि यंत्रों पर सब्सिडी और KCC जैसी सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।
इससे इससे सरकार किसानों को जमीन, फसल और रकबे की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकती है। योजनाओं का लाभ पात्र किसानों को दिया जाएगा और फर्जी लोगों को योजना से बाहर किया जाएगा।
आधार लिंक है बहुत महत्वपूर्ण
योजना से जुड़े किसानों की रजिस्ट्री में आधार नंबर भी लिंक किया जाएगा। इससे किसान की जानकारी आसानी से सत्यापित हो जाती है और कागजों की जरुरत कम पड़ती है। अगर आप भविष्य में किसी भी योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको सिर्फ यूनिक फार्मर रजिस्ट्री नंबर दिखाना है।