
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अभी भी चल रही है, लेकिन यह जल्द ही समाप्त होने वाली है। जिन भी 12वीं पास योग्य महिलाओं ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके लिए यह नौकरी पाने का एक बेहतरीन मौका है। वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर अपना ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकती हैं।
आंगनवाड़ी भर्ती के लिए कई जिलों में आवेदन प्रक्रिया जारी
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के लगभग 24 जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर के पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है। हालांकि, कुछ जिलों में आवेदन करने की तारीख खत्म हो चुकी है, लेकिन कई जिलों के लिए एप्लीकेशन विंडो अभी भी खुली है। महिला उम्मीदवारों की सुविधा के लिए, भर्ती से संबंधित जानकारी जैसे कि जिलेवार वैकेंसी और आवेदन की अंतिम तिथि उपलब्ध कराई गई है। इन जिलों में लखनऊ, प्रयागराज, मथुरा, उन्नाव, कासगंज, हमीरपुर, बांदा, संत कबीर नगर, हाथरस सहित कुल 21 जिले शामिल हैं।
यूपी जिलेवार आंगनवाड़ी वैकेंसी और लास्ट डेट
| जिले का नाम और पद | खाली पद | आवेदन की आखिरी तारीख |
| मथुरा (कार्यकर्ता) | 98 | 14/12/2025 |
| काशगंज (हेल्पर) | 972 | 13/12/2025 |
| सुल्तानपुर (कार्यकर्ता) | 07 | 13/12/2025 |
| हमीरपुर (हेल्पर) | 381 | 12/12/2025 |
| उन्नाव (हेल्पर) | 1312 | 12/12/2025 |
| संत. कबीर नगर (हेल्पर) | 773 | 12/12/2025 |
| हाथरस (हेल्पर) | 680 | 11/12/2025 |
| प्रयागराज (हेल्पर) | 1081 | 11/12/2025 |
| बांदा (हेल्पर) | 447 | 11/12/2025 |
| लखनऊ (हेल्पर) | 1106 | 10/12/2025 |
| बाराबंकी (वर्कर) | 22 | 10/12/2025 |
| सुल्तानपुर (हेल्पर) | 809 | 10/12/2025 |
| कौशांबी (हेल्पर) | 739 | 09/12/2025 |
| श्रावस्ती (हेल्पर) | 399 | 09/12/2025 |
| इटावा (वर्कर) | 08 | 09/12/2025 |
| बस्ती (वर्कर) | 16 | 08/12/2025 |
| फर्रुखाबाद (वर्कर) | 11 | 08/12/2025 |
| मुजफ्फरनगर (हेल्पर) | 489 | 08/12/2025 |
| जालौन (हेल्पर) | 401 | 08/12/2025 |
| बरेली (हेल्पर) | 705 | 08/12/2025 |
| सोनभद्र (वर्कर) | 22 | 08/12/2025 |
| कुल खाली पदों की संख्या | 10,478 |
आंगनवाड़ी भर्ती के लिए योग्यता और शर्तें
- शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना ज़रूरी है।
- उम्मीदवार: केवल महिला उम्मीदवार ही फॉर्म भर सकती हैं।
- आयु सीमा: आवेदक महिलाओं की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 35 साल तक होनी चाहिए।
- वरीयता (प्राथमिकता):
- सबसे पहले उसी ग्राम सभा/वार्ड की निवासी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की विधवा, विधिक तलाकशुदा या परित्यक्ता महिला को वरीयता दी जाएगी।
- ये महिलाएं न मिलने पर, उसी ग्राम सभा/वार्ड की निवासी गरीबी रेखा से ऊपर की विधवा, परित्यक्ता या तलाकशुदा महिलाओं को चुना जाएगा।
- अधिक जानकारी: आयु सीमा और अन्य शर्तों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जिलेवार नोटिफिकेशन ज़रूर देखें।
आंगनवाड़ी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले UP ICDS की आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएँ।
- वहाँ अपना जिला चुनें और ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी ज़रूरी जानकारियाँ भरकर सबसे पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- अब आपको अपने पंजीकृत नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगइन करना होगा।
- मांगी गई सभी जानकारी जैसे बेसिक डिटेल्स और शैक्षिक योग्यता ध्यान से भरें।
- अपनी फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- फॉर्म को फाइनल सब्मिट कर दें।
- भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट ज़रूर निकाल कर सुरक्षित रख लें।
महत्वपूर्ण सूचना
- आधिकारिक नोटिस के अनुसार, खाली पदों की संख्या घट या बढ़ सकती है।
- रिक्त पदों पर भर्ती करने या न करने का अंतिम फैसला चयन समिति के पास सुरक्षित रहेगा।
- इस भर्ती से जुड़ी किसी भी अन्य जानकारी के लिए, उम्मीदवार यूपी आंगनवाड़ी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।









