Tags

राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, इस महीने मिलेगा गेहूं, चावल और तेल, जानें किस तारीख़ को होगा वितरण

उत्तर प्रदेश राज्य में इस बार तीन महीने का राशन एक साथ दिया जाएगा। गेहूं चावल के साथ पोषण युक्त अन्य खाद्य रामग्री भी मिलने वाली है। आइए वितरण तारीख के बारे में जानते हैं।

By Manju Negi

क्या आप उत्तर प्रदेश के राशन कार्ड धारक हैं तो आपके लिए जरुरी खबर है। राज्य के लाखों राशन कार्ड धारकों के लिए राज्य सरकार द्वारा बहुत बड़ा बदलाव किया गया है जो 1 नवंबर 2025 से लागू किया जाएगा। खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा राशन वितरण प्रणाली में पोषण और सुविधा के लिए अन्य लाभ शामिल किए गए है जिसका लाभ गरीब और जरूरतमंद परिवारों को प्राप्त हो सके।

राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, इस महीने मिलेगा गेहूं, चावल और तेल, जानें किस तारीख़ को होगा वितरण

नवंबर से क्या लाभ मिलेंगे?

नई व्यस्था के तहत ग्राहकों को बार बार राशन लेने नहीं जाना पड़ेगा, यानी की हर महीने की झंझट खत्म हो जाएगी, क्योंकि इस बार तीन महीने का राशन एक साथ दिया जाएगा। खाद्य सामग्री में गेहूं, चावल, सरसों तेल, दाल, नमक, चीनी और मसाले भी मिलेंगे। राशन बांटने का काम 8 नवंबर से 25 नवंबर 2025 तक किया जाएगा।

राशन के अलावा पात्र परिवारों को 1000 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह राशि सीधे ही उनके अकाउंट में भेजी जाएगी। योजना का लाभ आवश्यक लोगों तक ही पहुंच सके इसके लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया गया है।

इन शर्तों का करना होगा पालन!

राशन का नियमित रूप से लाभ मिलता रहे इसके लिए राशन कार्ड धारकों को समय पर ई-केवई की प्रक्रिया को पूरा करा लेना है। यह प्रक्रिया बहुत जरुरी है जिसके तहत सरकार को पात्र लोगों के बारे में जानकारी पता लगती है। इससे सुनिश्चित हो पाता है कि राशन किसे देना है।

Author
Manju Negi
अमर उजाला में इंटर्नशिप करने के बाद मंजु GyanOk में न्यूज टीम को लीड कर रही है. मूल रूप से उत्तराखंड से हैं और GyanOk नेशनल और राज्यों से संबंधित न्यूज को बारीकी से पाठकों तक अपनी टीम के माध्यम से पहुंचा रही हैं.

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें