
Solar Didi Scheme: राजस्थान की महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार सौर ऊर्जा को बढ़ावा लिए देने के लिए सोलर दीदी स्कीम को शुरू किया है जिसके तहत ग्रामीण महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें यह महिला तीन साल के लिए कार्य करेंगी और महीने सरकार की ओर 2,000 रूपए की सैलरी मिलेगी। इस पूरे राज्य में सरकार का लक्ष्य है 25,000 सोलर दीदी का चुनाव करना है और अब तक लगभ 90% से अधिक दीदियों का चयन किया जा चुका है।
यह भी देखें- सिर्फ 1800 रुपए में लगवाएं 3 किलोवाट का सोलर प्लांट, सूर्य घर योजना से बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
कौन बनेगी सोलर दीदी?
होगाइस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को शामिल किया जाएगा। लेकिन ध्यान दें महिलाऐं जो राजीविका से जुड़े स्वयं सहायता समूह के सदस्य हैं वे इस योजना से जुड़ सकती हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत से दो सोलर दीदियों का चयन होगा। यदि किसी क्षेत्र में दो से अधिक सोलर दीदियों की जरुरत है तो इसका फैसला जिला कलेक्टर द्वारा किया जाएगा। इसके बाद ही आगे का प्रोसेस होगा।
जिलों में होगा दीदियों का चयन
बता दें योजना के तहत राज्य के अलग अलग जिलों के लिए करीबन 25 हजार सोलर दीदी वाला है। यह संख्या जिलों में आवश्यकतानुसार बांटी गई है, नीचे हम आपको टेबल में ये पूरी लिस्ट बताने वाले हैं।
जिला | सोलर दीदी की संख्या | जिला | सोलर दीदी की संख्या |
उदयपुर | 1,753 | अजमेर | 869 |
जयपुर | 1,693 | बांसवाड़ा | 836 |
जोधपुर | 1,673 | भीलवाड़ा | 796 |
बाड़मेर | 1,382 | सीकर | 752 |
अलवर | 1,150 | डूंगरपुर | 706 |
भरतपुर | 1,127 | श्रीगंगानगर | 690 |
बीकानेर | 1,001 | पाली | 682 |
नागौर | 1000 | झुंझुनूं | 674 |
बारां | 470 | जालोर | 616 |
धौलपुर | 384 | चित्तोड़गढ़ | 598 |
जैसलमेर | 404 | दौसा | 574 |
करौली | 484 | हनुमानगढ़ | 538 |
कोटा | 474 | झालावाड़ | 508 |
प्रतापगढ़ | 470 | राजसमंद | 428 |
सवाई माधोपुर | 476 | सिरोही | 342 |
टोंक | 474 | बूंदी | 384 |
चूरू | 608 |
सोलर दीदी क्या काम करेगी?
को गांव में जाकर सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने का काम सोलर दीदियों को करना होगा। इन्होने गांव में जाकर देखना है कि सोलर उपकरण सही से काम कर रहें हैं और उसका उपयोग हर घर में हो रहा है या नहीं। इससे स्वच्छ ऊर्जा को तो बढ़ावा मिल रहा है साथ में महिलाओं को भी रोजगार प्रदान हो रहा है।
