Lado Lakshmi Yojana: महिलाओं को कब से मिलेंगे ₹2100 हर महीने? CM सैनी ने बता दिया

हाल ही में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने बड़ी घोषणा की है कि वे जल्द ही राज्य की पात्र महिलाओं के खाते में ₹2100 की आर्थिक सहायता हर महीने देंगे।

By Pinki Negi

Lado Lakshmi Yojana: महिलाओं को कब से मिलेंगे ₹2100 हर महीने? CM सैनी ने बता दिया

Lado Lakshmi Yojana: हरियाणा सरकार, राज्य की जनता के लिए समय समय पर कल्याणकारी योजनाएं शुरू करती रहती है। महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना को शुरू किया है। हाल ही में राज्य के सीएम नायब सैनी ने बड़ी घोषणा की है कि योजना की पात्र महिलाओं को 2,100 रूपए प्रदान किए जाएंगे।

यह भी देखें- सिर्फ 1800 रुपए में लगवाएं 3 किलोवाट का सोलर प्लांट, सूर्य घर योजना से बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया होगी अब शुरू!

मुख्यमंत्री का कहना है कि लाडो लक्ष्मी योजना में आवेदन करने के लिए सरकार ने एक खास पोर्टल को स्टार्ट किया है। आप इस पर आवेदन कैसे करने और योजना से सम्बन्धित पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते है। आप पोर्टल पर विजिट करके ऑनलाइन पंजीकरण कर पाएंगे, इसके पश्चात ही आपको योजना का फायदा मिलेगा। योजना का सञ्चालन करने के लिए सरकार ने 5,000 करोड़ रूपए का बजट निर्धारित किया है।

सीएम ने की अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं

सीएम सैनी ने राज्य की महिलाओं और पंचायतों के लिए हाल ही में बड़ा ऐलान किया है। इसके अतिरिक्त अन्य मुख्य घोषणाएं भी की है आइए इनके बारे में जानते हैं।

  • मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायतों के विकास के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की है। उनका कहना है कि वे इन्हे 21 लाख रूपए की आर्थिक सहायता देंगे।
  • हरियाणा विकास के लिए पीएम मोदी ने दो कल्याणकारी योजना को मंजूरी दे दही है। यह योजना 2000 करोड़ रूपए की है।
  • इस साल अंतराष्ट्रीय गीता महोत्सव इंडोनेशिया के बाली में आयोजित हों वाला है। यह 12 से 14 सितंबर तक रहेगा।

भाषण के दौरान सैनी ने कांग्रेस को शानदार जवाब दिया है कि जब से वह चुनाव हारा है उसके बाद से अफवा और जूठी जानकारी को फैला रही है। सीएम ने कहा कि EVM मशीन में कोई भी दिक्क्त नहीं हो सकती है।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें