Tags

‘झटका’ या ‘हलाल’: दुकान पर बोर्ड लगाना ज़रूरी? जानिए नए और सख़्त नियम

अब मीट की दुकान पर 'झटका' या 'हलाल' का बोर्ड लगाना होगा. क्या आपका पसंदीदा चिकन या मटन अब और महंगा होगा? सरकार ने मीट की बिक्री को लेकर एक नया और सख्त नियम लागू किया है. जानिए क्या है यह नियम और इसका असर आपकी जेब पर कैसे पड़ेगा.

By Pinki Negi

अक्सर मांस की सभी दुकानों पर ‘झटका’ या ‘हलाल’ वाला मांस मिलता है. अब मांस की दुकानों को लेकर गुरुग्राम नगर निगम ने सख्त नियम बनाया है. नए नियमों के तहत, मांस बेचने वाले सभी दुकानदारों को लाइसेंस लेना अनिवार्य हो गया है. यदि कोई दूकानदार इन नियमों का पालन नहीं करते है, तो दुकान के मालिक के खिलाफ कड़ी करवाई की जाएगी।

‘झटका’ या ‘हलाल’: दुकान पर बोर्ड लगाना ज़रूरी? जानिए नए और सख़्त नियम
New Rules For Meat Shops

अवैध मांस की दुकानों पर की जाएगी करवाई

सरकार ने यह कदम शहर की स्वच्छता, लोगों के स्वास्थ्य और कानूनी व्यापार को तय करने के लिए लिया गया है. हाल ही में समग्र हिंदू सेवा संघ हरियाणा के अधिकारियों ने नगर आयुक्त प्रदीप दहिया से मिलकर इन अवैध दुकानों पर कार्रवाई करने की माँग की।

मीट की दुकानों पर कार्रवाई जारी

 निगमायुक्त ने समग्र हिंदू सेवा संघ हरियाणा के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि मीट की दुकानों पर कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि नए नियमों के अनुसार अब सभी मीड की दुकानों को निगम से वैध लाइसेंस लेना होगा। यदि वह ऐसा नहीं करते है तो उनकी दुकाने बंद कर दी जाएगी। साथ ही बिना लाइसेंस वाली दुकानों पर जुर्माना भी लग सकता है।

सरकार के नए नियम

  • दुकान के सामने कांच का कवर लगाना होगा ताकि ताकि मांस खुले में न दिखे।
  • दुकानदारों को यह जानकारी देनी होगी कि वह ‘झटका’ या ‘हलाल’ में से किस तरह का मांस बेच रहे हैं।
  • दुकानदारों को यह भी बताना होगा कि वह मांस कहाँ से ले रहे है।
  • अवैध कटाई पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा अब गुरुग्राम में खुले में मांस बेचना पूरी तरह से बैन है। अगर कोई दुकानदार गन्दगी रखता है तो उस पर 12 लाख रूपये का जुर्माना लगाया जा सकता है।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।