वो शहर जो सिर्फ एक दिन के लिए बना भारत की राजधानी, वजह कर देगी हैरान!

क्या आप जानते हैं भारत में एक ऐसा शहर भी है जो सिर्फ एक दिन के लिए देश की राजधानी बना था? जी हाँ, यह सुनकर अजीब लग सकता है, लेकिन ऐसा सच में हुआ था. कौन सा था वो शहर और आखिर क्यों मिला उसे यह अनोखा मौका? इसकी वजह आपको हैरान कर देगी.

By Pinki Negi

वो शहर जो सिर्फ एक दिन के लिए बना भारत की राजधानी, वजह कर देगी हैरान!
भारत की राजधानी

वर्तमान समय में देश की राजधानी दिल्ली है. लेकिन क्या आप जानते है कि दिल्ली हमेशा से राजधानी नहीं रही है. अलग -अलग समय पर भारत की कई राजधानियाँ रही हैं. इतिहास के अनुसार कई राजाओं ने अपनी इच्छाअनुसार राजधानी बदली. एक और बात जो शायद बहुत कम लोग जानते हैं, वो ये कि अंग्रेजों के राज में एक शहर ऐसा भी था जिसे सिर्फ एक दिन के लिए भारत की राजधानी बनाया गया था. क्या आप जानते हैं वो कौन सा शहर था? तो आइए जानते है.

ये शहर बना एक दिन के लिए भारत की राजधानी

यह उस समय की बात है जब भारत पर अंग्रेजों का राज था. उत्तरप्रदेश का एक ऐसा शहर जो सिर्फ एक दिन के लिए देश की राजधानी बनाई गई थी. आज हम इसे प्रयागराज के नाम से जानते हैं. लेकिन जिस समय यह देश की राजधानी थी, उस समय इसे इलाहाबाद के नाम से जाना जाता था. अंग्रजों ने 1858 में इलाहाबाद को एक दिन के लिए भारत की राजधानी बनाया था.

ये थी वजह

कई लोगों के मन में सवाल उठ रहे होंगे कि ऐसा क्यों हुआ ? तो जान लीजिए ऐसा माना जाता है कि इस दिन ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत का शासन ब्रिटिश सरकार को सौंप दिया था. उस समय इलाहाबाद उत्तर पश्चिमी प्रांतों की राजधानी था. साथ ही यह अंग्रेजों की सेना का एक बड़ा अड्डा भी था, जहाँ उन्होंने काफी काम किया था. दिल्ली से पहले देश की राजधानी कलकत्ता थी, जिसे अंग्रेजों ने 1911 में बदलकर दिल्ली को राजधानी बना दिया था.

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें