Tags

कौन सा देश है जो धरती के बीचों बीच में बसा है? क्या आपको मालूम है इसका नाम? जानें

यह दुनिया के बीचों-बीच बसा देश Ecuador अपनी अनोखी लोकेशन और बेमिसाल प्राकृतिक खूबसूरती के लिए मशहूर है। भूमध्य रेखा से होकर गुजरने वाला यह देश ऊंची राजधानी Quito, रहस्यमयी Galapagos Islands, विविध संस्कृति और अद्भुत वाइल्डलाइफ़ का घर है। यहां आप एक ही जगह North और South Hemisphere में खड़े होने का अनोखा अनुभव ले सकते हैं।

By Pinki Negi

जब कभी आपने ग्लोब में दुनियाभर के देशों का मैप देखा होगा, तो आपने यह जरूर सोचा होगा की गोल धरती जो चारों और पानी से घिरी हुई है, इसमें कितने तरह के देश बसे हुए हैं। लेकिन क्या आपके मन में यह ख्याल आया है की आखिर पूरी दुनिय में पृथ्वी के बीचों-बीच कौनसा देश बसा हुआ है। अक्सर लोगों को लगता है की यदि पृथ्वी के बीच कोई देश है तो वह पूरी तरह काल्पनिक होगा या कोई अनएक्सप्लोर्ड जगह जहाँ कोई नहीं गया होगा।

हालाँकि यह सच नही है, यहाँ हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताएंगे जो पृथ्वी के बिलकुल बीच में स्थित है और वहां भी करोड़ों की आबादी के साथ लोग शांति और ख़ुशी से जीवन यापन कर रहे हैं।

यह भी देखें: ₹20,000 में शुरू करें यह शानदार बिजनेस, शानदार कमाई पाएं

क्यों है Ecuador इतना खास?

दक्षिण अमेरिका का यह छोटा-सा लेकिन बेहद यूनिक देश पृथ्वी पर एक ऐसी जगह पर बसा है, जिसे वैज्ञानिक रूप से दुनिया का “सही मध्य” कहा जाता है। वजह? यहां से Equator Line यानी भूमध्य रेखा गुजरती है। इसी वजह से देश का नाम भी Ecuador पड़ा, जिसका मतलब होता है “Equator”। दुनिया में बहुत कम देश हैं जिनका नाम किसी भौगोलिक विशेषता पर आधारित हो। Ecuador उनमें से एक है, और यही इसे और भी दिलचस्प बनाता है।

दुनिया की सबसे ऊंची राजधानी

Ecuador की कैपिटल Quito खुद में एक चमत्कार है। समुद्र तल से 9,000 फीट से ज्यादा ऊंचाई पर बसा यह शहर दुनिया की सबसे ऊंची राजधानी शहरों में गिना जाता है। यहां की हवा में ठंडक भी है और इतिहास की खुशबू भी। यहां घूमें तो ऐसा लगता है जैसे पुरानी स्पेनिश कहानियां आज भी इन्हीं गलियों में सांस ले रही हों। Ecuador का भूगोल किसी फिल्म से कम नहीं लगती। एक तरफ है Andes Mountains, दूसरी तरफ है हरा-भरा Amazon Rainforest, और तट के पास फैले हैं दुनिया के सबसे रहस्यमयी Galapagos Islands। यानी एक ही देश में आप पहाड़, जंगल और समुद्र तीनों का अनुभव ले सकते हैं।

यह भी देखें: Lok Adalat: ट्रैफिक चालान सस्ते में निपटाने का मौका, यहाँ लगेगी लोक अदालत, जानें पूरी डिटेल्स

धरती पर मौजूद ‘लाइव लैबोरेट्री’

दुनिया के सबसे अनोखे wildlife का घर है Galapagos Islands। यहीं से Charles Darwin को Evolution Theory का आइडिया मिला था। यहां मिलने वाले जीव इतने rare और अलग हैं कि उन्हें देख कर लगता है जैसे धरती के किसी और दौर में पहुंच गए हों:

  • विशाल Giant Tortoise
  • अजीब से दिखने वाले Marine Iguanas
  • और दुनिया भर में मशहूर Blue-Footed Booby

अगर आपने दुनिया के ‘7 Wonders’ देख लिए हैं तो अब बारी है ऐसे देश की, जो खुद में एक नेचुरल वंडर है। Ecuador अपनी location, culture, biodiversity और landscapes सब कुछ में यूनीक है। यह उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो nature, adventure और geography के rare अनुभवों को करीब से महसूस करना चाहते हैं।

यह भी देखें: नौकरी के साथ शुरू करें यह सदाबहार बिजनेस, हर दिन होगी तगड़ी कमाई

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें