
World Gold Reserve 2025: आज के समय में सोने में इन्वेस्ट करना आम बात है लेकिन लोग शौक के लिए अपने पास रखते हैं। भारत में कई त्यौहार ऐसे आते हैं जिसके लिए खूब सोने की खरीदारी करते हैं। देश में यहाँ सोना केवल एक धातु ही नहीं बल्कि बहुत ही शुभ माना जाता है। अक्सर शादी में इसकी खूब खरीदारी की जाती है। लेकिन आपने कभी सोचा कि सोने के मामले में भारत दुनिया में कौन से नंबर पर आता है।
हाल ही में वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट जारी हुई है जिसमें भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है और यह टॉप 10 देशों की लिस्ट में आ गया है।
यह भी देखें- Amazon Sale में Water Purifier पर भयंकर लूट! 80% तक डिस्काउंट, स्टॉक खत्म होने से पहले करें बुक
सोना इतना महत्वपूर्ण क्यों है?
आज के समय में सोना देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का काम करता है क्योंकि यह निवेश करने का एक भरोसेमंद और सुरक्षित विकल्प है। जिस देश में सोने का अधिक भंडार होता है वह उसकी अर्थव्यवस्था में बढ़ोतरी होती है। अक्सर समय समय पर सोने के थोड़े बहुत दाम बदलते रहते हैं।
टॉप-10 लिस्ट में भारत भी शामिल
हम आपको नीचे टेबल में टॉप 10 देशों के नाम बताने जा रहें हैं जिनमे सबसे अधिक सोना है। आइए जानते हैं इस लिस्ट में भारत का स्थान कहा पर है।
संयुक्त राज्य अमेरिका | 8,133.5 टन |
जर्मनी | 3,355.1 टन |
अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष | 2,814.1 टन |
इटली | 2.451,8 टन |
फ़्रांस | 2,436.8 टन |
रूस | 2332.7 टन |
चीन | 2,192.1 टन |
स्विट्जरलैंड | 1,040.0 टन |
जापान | 846.0 टन |
भारत | 822.1 टन |
हाल ही में भारत देश इस लिस्ट में 10 वें स्थान पर पहुंच चुका है यह इसलिए हुआ क्योंकि सोने की खरीदारी अधिक हुई है।
भारत में सोने का महत्व क्या है?
भारत में सोने धातु से आभूषण बनाने की परम्परा बहुत पहले से चली जा रही है। लोग सोने में निवेश करना अधिक पसंद करते हैं क्योंकि यह एक सुरक्षित विकल्प है। देश की मुद्रा रूपए के मूल्य को स्थिर रखने के लिए सोने का भंडार आरबीआई के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।
