Tags

WhatsApp यूजर्स सावधान! 1 मार्च से बिना सिम कार्ड के नहीं चलेगा आपका अकाउंट; नंबर बदलते ही बंद हो जाएगी चैटिंग, तुरंत देखें नियम

मैसेजिंग की दुनिया में होने जा रहा है सबसे बड़ा बदलाव! 1 मार्च से बिना एक्टिव सिम कार्ड के आपका WhatsApp बंद हो सकता है। सरकार के नए SIM-Binding नियम ने बढ़ाई प्राइवेसी की सख्ती। जानें क्या अब आप सिम निकालकर ऐप चला पाएंगे या नहीं?

By Pinki Negi

WhatsApp यूजर्स सावधान! 1 मार्च से बिना सिम कार्ड के नहीं चलेगा आपका अकाउंट; नंबर बदलते ही बंद हो जाएगी चैटिंग, तुरंत देखें नियम
WhatsApp यूजर्स सावधान

केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि 1 मार्च से SIM-Binding नियम को सख्ती से लागू किया जाएगा और इसमें कोई ढील नहीं दी जाएगी। यह नियम WhatsApp, Telegram और Signal जैसे ऐप्स के लिए है, जिसका मकसद आपकी डिजिटल सुरक्षा को बढ़ाना है। इस नियम के तहत आपके फोन में वही एक्टिव सिम कार्ड होना जरूरी है, जिस नंबर से आप ऐप चला रहे हैं। अगर आपने फोन से सिम कार्ड निकाला या सिम बंद हो गई, तो उस डिवाइस पर आपकी मैसेजिंग सर्विस काम करना बंद कर देगी। सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि ऐप का इस्तेमाल केवल असली और एक्टिव नंबर से ही किया जाए ताकि धोखाधड़ी पर लगाम लग सके।

सिम के बिना नहीं खुलेगा WhatsApp

अब तक WhatsApp या Telegram पर एक बार OTP डालकर लॉगिन करने के बाद, सिम कार्ड को फोन से निकाल देने पर भी अकाउंट चलता रहता था। लेकिन सरकार के नए नियम के बाद अब ऐसा नहीं होगा। अब मैसेजिंग ऐप्स के लिए आपके फोन में उस सिम कार्ड का हर समय मौजूद और एक्टिव रहना अनिवार्य होगा जिससे अकाउंट बना है।

इसका मुख्य उद्देश्य डिजिटल धोखाधड़ी और फर्जी नंबरों के जरिए होने वाले साइबर अपराधों पर लगाम लगाना है। जब हर अकाउंट एक लाइव सिम से जुड़ा रहेगा, तो अपराधी फर्जी पहचान छिपाकर लोगों को ठग नहीं पाएंगे। यह नया सिस्टम सुनिश्चित करेगा कि ऐप चलाने वाला व्यक्ति वही है जिसके नाम पर वह सिम कार्ड रजिस्टर है।

1 मार्च से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका

डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्यूनिकेशंस (DoT) ने साफ कर दिया है कि SIM-Binding नियम को लागू करने के लिए दिया गया 90 दिनों का समय अब खत्म हो रहा है। 1 मार्च 2026 से सभी मैसेजिंग ऐप्स को इस नए सिस्टम को अपनाना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही, कंप्यूटर या लैपटॉप पर WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए भी नियम कड़े कर दिए गए हैं।

अब वेब या डेस्कटॉप वर्जन पर 6 घंटे का ऑटो लॉग-आउट नियम लागू होगा, जिसका मतलब है कि हर 6 घंटे बाद आपको दोबारा QR कोड स्कैन करके लॉगिन करना पड़ेगा। सरकार का यह कदम प्राइवेसी को सुरक्षित रखने और डेस्कटॉप के जरिए होने वाले डेटा मिसयूज को रोकने के लिए उठाया गया है।

सिम बदली तो WhatsApp बंद

अगर आपका मोबाइल नंबर चालू है और वही सिम आपके फोन में लगी है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है; आपका WhatsApp पहले की तरह ही चलता रहेगा। समस्या तब आएगी जब आप फोन से सिम निकाल देंगे या उसे किसी दूसरे फोन में डाल देंगे—ऐसा करते ही आपका अकाउंट अस्थायी रूप से बंद (Inactive) हो जाएगा।

इसके अलावा, अगर रिचार्ज न होने की वजह से आपकी सिम बंद हो जाती है, तो WhatsApp आपसे दोबारा वेरिफिकेशन मांगेगा या सेवा पूरी तरह बंद कर देगा। सरकार का तर्क है कि हर अकाउंट को एक्टिव सिम से जोड़ना इसलिए जरूरी है ताकि स्कैमर्स और साइबर अपराधियों को फर्जी नंबरों के पीछे छिपने का मौका न मिले।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

अभी-अभी मोदी का ऐलान

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें