आप हर साल देख रहें होंगे कि सोने की कीमत तेजी से बढ़ती जा रही है और यह करीबन अब तक 48 प्रतिशत महंगा हो गया है। वर्तमान समय में यह $3896 के रिकॉर्ड लेवल पर आ चुका है, क्योंकि सेंट्रल बैंक्स भारी मात्रा में गोल्ड की खरीदारी कर रहें हैं। सोना खरीदना अथवा इसमें निवेश करना एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है जिससे तगड़ा रिटर्न पाने की भी उम्मीद है, वर्ल्ड गोल्ड काउन्सिल ने यही असली कारण बताया है जिस वजह से सेंट्रल बैंक गोल्ड होल्डिंग कर रहें हैं।

गोल्ड रिजर्व में कौन सा देश टॉप पर
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की नवनीनतम रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में 36359 टन सोने का भंडार सेंट्रल बैंकों के पास मौजूद है। टॉप वन पर गोल्ड को होल्डिंग करने वाला पहला देश अमेरिका है। नीचे पांच देशों के बारे में जानते हैं।
रैंक | देश | गोल्ड होल्डिंग |
1 | अमेरिका | 8133.5 टन |
2 | जर्मनी | 3350.3 टन |
3 | IMF | 2814 टन |
4 | इटली | 2451.8 टन |
5 | फ़्रांस | 2437 टन |
यह भी देखें- सोने-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, कीमतें आसमान पर, जानिए आज क्या हैं 10 ग्राम सोने के भाव
भारत और एशियाई देशों की स्थिति
- भारत इस लिस्ट में नौवें स्थान में आता है। रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त 2025 तक गोल्ड रिजर्व 888 टन तक था।
- जापान देश में गोल्ड रिजर्व 846 टन है और यह 10वें नंबर पर आता है।
सेंट्रल बैंकों द्वारा कितना सोना ख़रीदा गया?
सेन्ट्रल बैंकों द्वारा लगातार सोना ख़रीदा जाता है। WGC की रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त में 15 टन सोना वैश्विक गोल्ड रिजर्व में शामिल किया गया है। भारत ने इस साल (2025) में लगभग 3.8 टन सोना ख़रीदा है। जनवरी में 2.8 टन, मार्चे में 0.6 टन और जून में 0.4 टन ख़रीदा गया।
कजाकिस्तान के नेशनल बैंक में रिजर्व 316 टन हो गया है, इस बार इसने 8 टन सोना इसमें जोड़ा है। पीपल्स बैंक ऑफ चाइना ने 2 टन सोना बाय किया था। अब इसकी टोटल होल्डिंग 2300 टन के पार हो गयी है। जबकि बुल्गारियन नेशनल बैंक ने गोल्ड 2 टन ख़रीदा है इसका रिजर्व अब 43 टन पर पहुंच गया है।