Tags

Prem Anand Maharaj Tip: ‘ठंड में नहीं खुलती नींद…’! प्रेमानंद महाराज ने बताया सुबह जल्दी उठने का सबसे आसान तरीका

ठंड के दिनों में बिस्तर छोड़ना मुश्किल है? अगर आपको सुबह जल्दी उठने में परेशानी होती है, तो परम पूज्य प्रेमानंद महाराज ने एक सरल और प्रभावी उपाय बताया है। उन्होंने एक ऐसी दिनचर्या का महत्व समझाया है, जिसे अपनाकर आप अपनी नींद पर काबू पा सकते हैं। जानें, क्या है सुबह जागने का सबसे आसान तरीका।

By Pinki Negi

Prem Anand Maharaj Tip: 'ठंड में नहीं खुलती नींद…'! प्रेमानंद महाराज ने बताया सुबह जल्दी उठने का सबसे आसान तरीका
Prem Anand Maharaj Tip

वृंदावन के प्रसिद्ध संत और राधारानी के परम भक्त प्रेमानंद महाराज लोगों की जीवन की परेशानियों का आध्यात्मिक समाधान देते रहते हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवा शिष्य अपनी दुविधा बताते हुए कहता है कि वह ब्रह्मचर्य के सभी नियम मान लेता है, पर ठंड के मौसम में तो बिल्कुल भी सुबह जल्दी नहीं उठा जाता। इस पर महाराज जी ने स्पष्ट किया कि चाहे सर्दी हो या न हो, एक साधक को सुबह जल्दी उठने का नियम बनाए रखना चाहिए, क्योंकि यह आध्यात्मिक जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है।

प्रेमानंद महाराज ने बताया ब्रह्म मुहूर्त में उठने का रहस्य

प्रेमानंद महाराज ने ब्रह्म मुहूर्त में उठने के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, असल बात यह है कि लोगों में अभी तक लगन नहीं लगी है। उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि जब वह 16 साल के थे और बाबा बने उन्हें 3 साल हो चुके थे, तब से उनका प्रयास रात 2 बजे तक उठने का रहा है। वह उठने के बाद कुछ देर भजन करते थे और फिर गंगाजी में त्रिकाल स्नान करने जाते थे, भले ही उस समय गंगा का जल बहुत ठंडा होता था।

प्रेमानंद जी का नियम

प्रेमानंद महाराज ने एक जिज्ञासु युवक को बताया कि उन्हें कभी भी ज़्यादा सोने का मन नहीं करता। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें कभी हल्की-सी झपकी भी लग जाती है, तो उन्हें तुरंत ऐसा महसूस होता है जैसे वह बहुत ज़्यादा सो गए हैं। इसके बाद उनका मन तुरंत उठकर भजन करने का होता है। महाराज ने यह भी ज़िक्र किया कि आज भी शरीर बीमार रहता है, लेकिन वह अपने नियम के अनुसार समय पर उठते हैं।

सुबह उठने के लिए व्यवस्थित दिनचर्या अपनाएं

परम पूज्य प्रेमानंद महाराज का कहना है कि सुबह जल्दी उठने के लिए अपनी दिनचर्या को ठीक करना बहुत ज़रूरी है। हमें अपनी दिनचर्या ऐसी बनानी चाहिए कि सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक एक मिनट का भी समय खाली न रहे। उनका सुझाव है कि एक बार जो समय-सारणी बना ली जाए, उसका कभी भी उल्लंघन नहीं करना चाहिए, और जिस समय जो काम तय है, वह उसी समय पूरा करना चाहिए।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें