Tags

Mahtari Vandana Yojana Beneficiary List: महतारी वंदन योजना की नई लिस्ट जारी, यहाँ से चेक करें

छत्तीसगढ़ की गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की नई लिस्ट अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी है। इस लिस्ट में नाम होने पर ही आपको योजना का लाभ दिया जाएगा। आइए जानते हैं लिस्ट में नाम चेक करने की प्रक्रिया क्या है।

By Pinki Negi

Mahtari Vandana Yojana Beneficiary List: छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए महतारी वंदना योजना को शुरू किया है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1000 रूपए की राशि उनके बैंक अकाउंट में दी जाती है। हाल ही में सरकार ने योजना की नई लिस्ट को जारी किया है। अगर आपका इस लिस्ट में नाम रहता है तो आपको इस योजना का लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक कर सकते हैं।

Mahtari Vandana Yojana Beneficiary List: महतारी वंदन योजना की नई लिस्ट जारी, यहाँ से चेक करें .

योजना की नई लिस्ट जारी!

महतारी वंदना योजना की नई लिस्ट ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। जिन भी महिलाओं ने इस योजना में आवेदन किया था वे घर बैठे बिना किसी कार्यालय में जाए ऑनलाइन सूची देख सकती हैं। इस लिस्ट में आपको अपना नाम चेक करना है जिसके बाद आपको क़िस्त की रकम भेजी जाएगी। लिस्ट चेक करने की ऑनलाइन प्रक्रिया है जिससे आपका समय और पैसा दोनों बचता है।

योजना की लिस्ट में नाम चेक करने की प्रक्रिया क्या है?

  • योजना में नाम चेक करने के लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/पर क्लिक करना है।
  • होम पेज पर आपको अंतिम सूची का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • फिर आपको अगले पेज में अपने जिले, क्षेत्र, ब्लॉक, गए और आंगनवाड़ी का चयन करना है।
  • जानकारी को ध्यान से दर्ज करने के बाद आपको सबमिट कर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने लाभार्थियों की लिस्ट खुलकर आ जाएगी।
  • इस लिस्ट में आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।
  • अगर आपका नाम लिस्ट में शामिल है तो आपको योजना का लाभ दिया जाएगा।

लाभार्थी सूची क्यों है जरुरी?

महिला अगर इस योजना का लाभ लेना चाहती है तो उसका नाम पहले लाभार्थी सूची में एड होना बहुत महत्वपूर्ण हैं। इससे पता चलेगा कि किन महिलाओं को योजना हेतु पात्र समझा गया है और उन्हें लाभ दिया जाएगा। अगर कोई पात्र महिला है लेकिन लिस्ट में नाम नहीं है तो आप सम्बंधित कार्यालय या अधिकारी से मिलकर शिकायत कर सकते हैं।

यह भी देखें- Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या समृद्धि योजना में हर महीने 250, 500 जमा करने पर मिलेंगे 74 लाख रूपए

महतारी वंदना योजना के फायदे

  • इस योजना का लाभ महिलाओं के सीधे अकाउंट में ऑनलाइन भेजा जाता है।
  • योजना के तहत मिलने वाली राशि से महिला अपने और परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा कर सकती हैं।
  • महिला आर्थिक रूप से मजबूत बनेगी, उन्हें किसी अन्य के सहारे नहीं रहना पड़ेगा।
  • महिला की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और स्वास्थ्य स्तर भी बेहतर होगा।

क़िस्त नहीं आई तो क्या करें?

अगर अपने बैंक अकाउंट में 1000 रूपए की क़िस्त नहीं आती है तो इसके पीछे कोई तकनीकी कारण हो सकता है अथवा आपके बैंक अकाउंट, आधार कार्ड लिंकिंग या एड्रेस में गलती हो। आपको तुरंत ही अपने बैंक में जाकर अपनी जानकारी को फिर से अपडेट कराना है।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें