Tags

Mahila Samman Yojana Online Apply: हर महीने महिलाओं को मिलेंगे 1000 रूपए, फॉर्म कैसे भरें .

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को दिल्ली की आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब महिलाओं के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रूपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

By Pinki Negi

दिल्ली सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को शुरू किया है। इस योजना के तहत दिल्ली की पात्र महिलाओं को हर महीने सरकार 1000 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। बता दें दिल्ली में पूर्व सीएम एवं आम आदमी के प्रमुख अरविन्द केजरीवाल ने इस योजना का ऐलान किया था। लेकिन पार्टी की अधयक्ष आतिशी का कहना है कि इस योजना का लाभ वित्त वर्ष के अंत तक महिलाओं को दिया जाएगा।

Mahila Samman Yojana Online Apply: हर महीने महिलाओं को मिलेंगे 1000 रूपए, फॉर्म कैसे भरें .

योजना का लक्ष्य और बजट

योजना को चलाने के लिए 2,000 करोड़ रूपए का बजट निर्धारित किया गया है। यह योजना फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के बजट का हिस्सा है। योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस राशि का इस्तेमाल करके महिलाऐं अपने घर का खर्चा और अपनी जरूरतों को पूरा कर सकती है। कैबिनेट से मंजूरी मिलते ही योजना की नोटिफाई भी कर दिया गया है।

योजना हेतु पात्रता और मानदंड

इस योजना का लाभ दिल्ली की सभी महिलाओं को दिया जाएगा लेकिन उन्हें नीचे दी हुई शर्तों का पालन करना है।

  • महिला दिल्ली की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • महिला की आयु 18 साल या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रूपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

यह भी देखें- PM Kisan Update: किसान योजना से हजारों दंपतियों का नाम हटाया, अब पैसे भी लौटाने होंगे

योजना का लाभ किन महिलाओं को नहीं मिलेगा?

योजना के तहत कुछ महिलाऐं ऐसी होंगी जो योजना में पात्र नहीं मानी जाएंगी।

  • जो महिलाऐं पहले से स्थायी कर्मचारी थी या हैं।
  • निर्वाचित अधिकारी जैसे- सांसद, विधायक, पार्षद।
  • जो महिलाऐं टैक्स भुगतान करती हैं।
  • दिल्ली सरकार की किसी भी अन्य पेंशन योजना का लाभ ले रही महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड/बिजली बिल
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंट डिटेल
  • स्व घोषणा प्रमाण पत्र

योजना में कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आपको दिल्ली सरकार की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ से आपको आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना है।
  • इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म में आवश्यक जानकारी दर्ज करके आवश्यक दस्तावेज अटैच करने हैं।
  • फिर इसे सम्बंधित सरकारी कार्यालय में जाकर जमा करना है।
  • फिर सरकार द्वारा आपके आवेदन और दस्तावेजों का वेरिफिकेशन किया जाएगा।
  • जब आपका आवेदन स्वीकृत हो जाता है तो अधिकारियों द्वारा आपको एक नोटिफिकेशन मिल जाएगा।
Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें