Tags

karwa chauth moon time: करवा चौथ 2025 चांद कितने बजे निकलेगा, देखें

करवा चौथ 2025 का इंतजार अब खत्म! सुहागिनें जानना चाहती हैं कि चांद इस साल कितने बजे निकलेगा ताकि पूजा का शुभ मुहूर्त न छूटे। जानिए चांद निकलने का सटीक टाइम, पूजा विधि, शुभ मंत्र और व्रत के दौरान बरतने वाली सावधानियां, सभी जानकारी एक ही जगह पर।

By Pinki Negi

करवा चौथ का पर्व सुहागिन स्त्रियों के जीवन का एक महत्त्वपूर्ण पर्व माना जाता है, इस वर्ष करवा चौथ आज यानी 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा। यह व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है, इस दिन सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है जिसके बदले पति पत्नियों को तोहफे देते हैं। इस दिन चंद्रमा को अर्ध्य देने के बाद पत्नियां अपना व्रत खोलती है, ऐसे में karwa chauth के दिन चाँद के आने का हर स्त्री को बेसब्री से बना रहता है। इस दिन कुछ जगहों पर चाँद जल्दी दिखता है तो कुछ कुछ जगहों पर चाँद निकलने में देरी होती है।

ऐसे में आज के दिन करवा चौथ पर अलग-अलग शहरों में चाँद कितने (karwa chauth moon time) बजे तक नजर आएगा, चलिए शहरों के हिसाब से चाँद निकलने का समय और इसकी पूरी जानकारी।

शहरों में करवा चौथ पर चाँद निकलने का समय

भारत में शहरों के हिसाब से करवा चौथ पर चाँद निकलने का समय अलग-अलग होने वाला है, तो चलिए जानते हैं शरहों के हिसाब से चाँद निकलने का समय।

  • दिल्ली में करवाचौथ पर चाँद निकलने का समय: रात 08:13 बजे
  • शिमला में करवाचौथ पर चाँद निकलने का समय: रात 08:06 बजे
  • भोपाल में करवाचौथ पर चाँद निकलने का समय: रात 08:26 बजे
  • गांधीनगर में करवाचौथ पर चाँद निकलने का समय: रात 08:46 बजे
  • अहमदाबाद में करवाचौथ पर चाँद निकलने का समय: रात 08:47 बजे
  • नोएडा में करवाचौथ पर चाँद निकलने का समय: रात 08:12 बजे
  • गुरुग्राम में करवाचौथ पर चाँद निकलने का समय: रात 08:14 बजे
  • हरिद्वार में करवाचौथ पर चाँद निकलने का समय: रात 08:05 बजे
  • इंदौर में करवाचौथ पर चाँद निकलने का समय: रात 08:34 बजे
  • भुवनेश्वर में करवाचौथ पर चाँद निकलने का समय: रात 07:58 बजे
  • रायपुर में करवाचौथ पर चाँद निकलने का समय: रात 08:01 बजे
  • लखनऊ में करवाचौथ पर चाँद निकलने का समय: रात 08:02 बजे
  • कानपुर में करवाचौथ पर चाँद निकलने का समय: रात 08:06 बजे
  • गोरखपुर में करवाचौथ पर चाँद निकलने का समय: रात 07:52 बजे
  • प्रयागराज में करवाचौथ पर चाँद निकलने का समय: रात 08:02 बजे
  • मुंबई में करवाचौथ पर चाँद निकलने का समय: रात 08:55 बजे
  • कोलकाता में करवाचौथ पर चाँद निकलने का समय: रात 07:42 बजे
  • चेन्नई में करवाचौथ पर चाँद निकलने का समय: रात 08:38 बजे
  • देहरादून में करवाचौथ पर चाँद निकलने का समय: रात 08:05 बजे
  • चंडीगढ़ में करवाचौथ पर चाँद निकलने का समय: रात 08:09 बजे
  • जयपुर में करवाचौथ पर चाँद निकलने का समय: रात 08:23 बजे
  • पटना में करवाचौथ पर चाँद निकलने का समय: रात 07:48 बजे
  • जम्मू में करवाचौथ पर चाँद निकलने का समय: रात 08:11 बजे

करवा चौथ पर चाँद को अर्ध्य देने की विधि

करवा चौथ पर चाँद को अर्ध्य देने के पहले हर स्त्री को कथा जरुरी सुननी चाहिए। वहीं चाँद की पूजा के लिए एक थाली में एक कलश रखकर, इसमें चांदी का एक सिक्का और अक्षत डालें। इसके साथ ही चांवल, रोली, छलनी, आटे का दीपक और मिठाई रखें। थाली तैयार कर चाँद निकलने पर चलनी से उसे देखें और फिर छलनी से पति की और देखें, फिर चाँद को अर्ध्य चढ़ाएं और दीपक दिखाएं साथ ही मिठाई का भोग भी लगाएं, फिर चाँद की आरती करें। चाँद को अर्ध्य देते समय “ॐ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नमः” यह मंत्र अवश्य बोलें, इसके बाद चंद्रमा पर साथ सीकें फेकती हैं। पूजा के बाद पति के हाथों से पानी पीकर अपना व्रत खोल लें।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें