
अक्सर लोग दिवाली के समय अपने घर जाते है, इस समय लाखों यात्रियों को सफर करना एक बड़ी चुनौती बन जाती है। देश के प्रमुख शहरों से बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों की ओर जाने वाली यात्री परिवहन व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। जहाँ एक ओर ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट के चलते टिकट मिलना लगभग असंभव हो गया है, वहीं दूसरी ओर हवाई यात्रा का किराया आसमान छू रहा है, जिससे यात्रियों पर जबरदस्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
दिवाली पर सफर हुआ मुश्किल
दिवाली के समय देश के बड़े शहरों जैसे – दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे, और अहमदाबाद से लखनऊ, पटना, गोरखपुर, रांची, और कोलकाता जाने वाली ट्रैन और फ्लाइट का किराया बहुत महंगा हो गया है। 15 से 20 अक्टूबर के बीच अधिकतर लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट का आंकड़ा 200 से 300 के पार चला गया है। कई प्रमुख ट्रेनों, जैसे राजधानी, गरीब रथ और एक्सप्रेस ट्रेनों में तो ‘रिग्रेट’ (Regret) या ‘नो रूम’ का मैसेज आ रहा है। इसका मतलब है कि अब इन ट्रेनों में वेटिंग टिकट जारी करना भी बंद कर दिया गया है।
त्यौहार में 7 गुना बढ़ा फ्लाइट किराया
दिवाली के सीजन में ट्रेन के साथ -साथ हवाई जहाज में भी सीट मिलना बहुत मुश्किल हो गया है ,यात्रियों को अपने घर जाने के लिए 7 गुना किराया देना पड रहा है। सामान्य दिनों के मुकाबले प्रमुख रूटों पर हवाई किराया 3 से 7 गुना तक महंगा हो गया है। सामान्य दिनों में दिल्ली से लखनऊ/पटना जाने का टिकट ₹3,000-₹5,000 रहता है, जो बढ़कर ₹18,000 से ₹20,000 या उससे अधिक पहुँच गया है।
18 अक्टूबर का प्रमुख शहरों से विमान किराया
विमान संख्या | कहां से कहां | किराया (रुपये में) |
---|---|---|
6ई-5315 | दिल्ली-लखनऊ | 18028 |
एआइ-837 | दिल्ली-लखनऊ | 18083 |
एआइ-2499 | दिल्ली-लखनऊ | 15010 |
6ई-2113 | दिल्ली-लखनऊ | 18028 |
6ई-2442 | मुंबई-लखनऊ | 22441 |
एआइ-2491 | मुंबई -लखनऊ | 29471 |
क्यूपी-1524 | मुंबई-लखनऊ | 15142 |
आइएक्स-1219 | मुंबई-लखनऊ | 20262 |
6ई-336 | पुणे -लखनऊ | 21798 |
6ई-6167 | हैदराबाद-लखनऊ | 13725 |
6ई-515 | चेन्नई -लखनऊ | 22718 |
6ई-856 | कोलकाता-लखनऊ | 13495 |
6ई-6353 | बेंगलुरु-लखनऊ | 18840 |
आइएक्स-1958 | बेंगलुरु-लखनऊ | 22113 |
क्यूपी-1527 | बेंगलुरु-लखनऊ | 21998 |
6ई-6552 | गुवाहाटी-लखनऊ | 14174 |
6ई-518 | देहरादून-लखनऊ | 16813 |
18 को प्रमुख ट्रेनों की स्थिति
ट्रेन नंबर/ नाम | स्लीपर | 3एसी | 2एसी | चेयरकार |
---|---|---|---|---|
12004 शताब्दी एक्सप्रेस | – | – | – | 300 |
82502 तेजस एक्सप्रेस | – | – | – | 173 |
22426 वंदे भारत एक्सप्रेस | – | – | – | रिग्रेट |
12572 गोरखपुर हमसफर एक्स. | – | रिग्रेट | – | – |
12430 एसी एक्सप्रेस | रिग्रेट | – | रिग्रेट | – |
12419 गोमती एक्सप्रेस | – | – | रिग्रेट | रिग्रेट |
12230 लखनऊ मेल | रिग्रेट | रिग्रेट | रिग्रेट | – |
04016 पूजा स्पेशल | रिग्रेट | रिग्रेट | रिग्रेट | – |
12534 पुष्पक एक्सप्रेस | रिग्रेट | रिग्रेट | रिग्रेट | – |
22121 एलटीटी-लखनऊ एसी एक्सप्रेस | – | 292 | रिग्रेट | – |
15024 यशवंतपुर गोरखपुर एक्स. | रिग्रेट | 251 | रिग्रेट | – |
ट्रेन और फ्लाइट की टिकट मिलना बहुत मुश्किल हो गया है, ऐसे में यात्रियों को बस सेवा या निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इनमे भी भीड़ बढ़ने के कारण किराए में 50% तक की बढ़ोतरी हो सकती है।