Tags

भारत में सबसे ज्यादा बाढ़ किन नदियों से आती है, ये रही पूरी लिस्ट

क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे ज्यादा बाढ़ आखिर किस नदी से आती है? क्या ये गंगा है या फिर ब्रह्मपुत्र? हर साल लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित करने वाली इन नदियों की पूरी लिस्ट आपको हैरान कर सकती है। तो, आइए जानते हैं कौन सी नदियाँ भारत में बाढ़ का सबसे बड़ा कारण बनती हैं।

By Pinki Negi

भारत में सबसे ज्यादा बाढ़ किन नदियों से आती है, ये रही पूरी लिस्ट
Flooding rivers

भारत में बारिश के मौसम में बाढ़ और प्राकृतिक आपदा देखने को मिलती है. इन आपदाओं से हर साल कई जन -धन को हानि पहुंचती है. बाढ़ आने के कई कारण होते है, लेकिन प्रमुख कारण नदियों का उफान पर आ जाना है भारत में कुछ नदियाँ ऐसी हैं जिनमें हर साल बाढ़ आना तय होता है. इस साल 2025 में नदियों में बाढ़ आने से कई शहरों और लोगों को नुकसान पहुंचा है. आज हम आपको उन नदियों की बारे में बताएंगे, जहां सबसे ज्यादा बाढ़ आती है.

भारत में सबसे ज्यादा बाढ़ लाने वाली नदियाँ

1. गंगा नदी

  • प्रभावित राज्य: उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल
  • बाढ़ का कारण: भारी वर्षा, हिमालय से आने वाला पानी, सहायक नदियों का योगदान
  • विशेष: ये भारत की सबसे बड़ी नदी है। इसकी सहायक नदियाँ (जैसे घाघरा, कोसी, गंडक) भी बाढ़ लाती हैं।

2. ब्रह्मपुत्र नदी

  • प्रभावित राज्य: असम, अरुणाचल प्रदेश
  • बाढ़ का कारण: मानसून की बारिश, ग्लेशियर पिघलना, जल स्तर में तीव्र वृद्धि
  • विशेष: हर साल असम के बड़े हिस्से को प्रभावित करती है।

3. कोसी नदी

  • प्रभावित राज्य: बिहार
  • बाढ़ का कारण: “बिहार की शोक नदी” के रूप में जानी जाती है, यह नदी बार-बार अपना मार्ग बदलती है।
  • विशेष: नेपाल से निकलती है और भारी तबाही मचाती है।

4. घाघरा नदी

  • प्रभावित राज्य: उत्तर प्रदेश, बिहार
  • विशेष: यह गंगा की एक प्रमुख सहायक नदी है। भारी बारिश में इसका जल स्तर काफी बढ़ जाता है।

5. गंडक नदी

  • प्रभावित राज्य: बिहार, उत्तर प्रदेश
  • विशेष: नेपाल से निकलकर भारत में आती है। नेपाल में अधिक बारिश होने पर इसका जल स्तर तेजी से बढ़ता है।

6. यमुना नदी

  • प्रभावित राज्य: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा
  • विशेष: खासकर दिल्ली में जब हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ा जाता है, तब बाढ़ की स्थिति बनती है।

7. महानदी

  • प्रभावित राज्य: ओडिशा, छत्तीसगढ़
  • विशेष: हीराकुंड डैम के ओवरफ्लो होने पर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होती है।

8. नर्मदा नदी

  • प्रभावित राज्य: मध्य प्रदेश, गुजरात
  • विशेष: अत्यधिक बारिश होने पर या डैम से पानी छोड़े जाने पर बाढ़ आती है।

9. गोदावरी नदी

  • प्रभावित राज्य: महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश
  • विशेष: दक्षिण भारत की सबसे बड़ी नदी, मानसून के दौरान कई हिस्सों में बाढ़ का कारण बनती है।

10. कावेरी नदी

  • प्रभावित राज्य: कर्नाटक, तमिलनाडु
  • विशेष: कभी-कभी अधिक बारिश व डैम से पानी छोड़े जाने पर बाढ़ आती है।
Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें