Tags

सिर्फ ₹30,000 में घर लाएं 55 इंच का बड़ा Smart TV! फ्लिपकार्ट सेल में मिल रहे ये 5 बेस्ट ऑप्शन

क्या आप कम बजट में घर को सिनेमा हॉल बनाना चाहते हैं? फ्लिपकार्ट सेल में 55 इंच के ब्रांडेड स्मार्ट टीवी अब ₹30,000 से भी कम में मिल रहे हैं! भारी डिस्काउंट, बैंक ऑफर्स और शानदार फीचर्स वाली टॉप 5 डील्स की पूरी लिस्ट यहाँ देखें।

By Pinki Negi

सिर्फ ₹30,000 में घर लाएं 55 इंच का बड़ा Smart TV! फ्लिपकार्ट सेल में मिल रहे ये 5 बेस्ट ऑप्शन
Budget 55 Inch Smart TV

अगर आप अपने घर या दफ्तर के लिए एक बड़ा और दमदार स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट की लेटेस्ट सेल आपके लिए बेहतरीन मौका लेकर आई है। इस समय 55 इंच के बड़े डिस्प्ले वाले स्मार्ट टीवी पर जबरदस्त डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स मिल रहे हैं, जिससे आप इन्हें भारी बचत के साथ अपना बना सकते हैं। हमने आपकी सुविधा के लिए ₹30,000 के बजट में आने वाले सबसे बेहतरीन मॉडल्स की एक लिस्ट तैयार की है, जिनमें आपको शानदार पिक्चर क्वालिटी और स्मार्ट फीचर्स का मेल मिलेगा। अब आपको बड़े स्क्रीन के अनुभव के लिए अपनी जेब ज्यादा ढीली करने की जरूरत नहीं है।

मात्र ₹23,499 में ख़रीदे 55 इंच का बड़ा स्मार्ट टीवी

बड़े स्क्रीन का शौक रखने वालों के लिए फ्लिपकार्ट एक ब्लॉकबस्टर डील लेकर आया है। TCL के सब-ब्रांड iFFALCON U65 (55 inch) स्मार्ट टीवी पर इस समय 62% का भारी डिस्काउंट मिल रहा है। ₹66,599 की एमआरपी वाला यह टीवी सेल में मात्र ₹24,999 में लिस्टेड है। इतना ही नहीं, अगर आप केनरा बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको ₹1,500 की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी, जिससे इसकी प्रभावी कीमत घटकर सिर्फ ₹23,499 रह जाएगी।

कम कीमत के बावजूद इसमें डॉल्बी विजन (Dolby Vision) और एटम्स (Atmos) का सपोर्ट दिया गया है, जो आपको घर पर ही थिएटर जैसा साउंड और वीडियो एक्सपीरियंस देता है। यह लेटेस्ट गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जिससे आप हजारों ऐप्स का आनंद आसानी से ले सकते हैं।

₹22,499 में घर लाएं Coocaa का यह स्मार्ट टीवी

फ्लिपकार्ट पर बजट में बड़ा टीवी ढूंढ रहे लोगों के लिए Coocaa Y74 Plus एक जबरदस्त विकल्प बनकर उभरा है। ₹54,999 की कीमत वाला यह 55 इंच का स्मार्ट टीवी 56% के बड़े डिस्काउंट के बाद केवल ₹23,999 में उपलब्ध है। अगर आप SBI क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं, तो आपको ₹1,500 की अतिरिक्त छूट मिलेगी, जिससे आप इसे मात्र ₹22,499 की प्रभावी कीमत पर खरीद सकते हैं। इस टीवी की सबसे बड़ी खासियत इसकी आई केयर टेक्नोलॉजी (Eye Care Technology) है, जो लंबे समय तक टीवी देखने पर भी आपकी आंखों पर दबाव नहीं पड़ने देती। साथ ही, बेहतर सिनेमाई अनुभव के लिए इसमें डॉल्बी ऑडियो के साथ 20W का साउंड आउटपुट और HDR10 का सपोर्ट भी दिया गया है।

57% की भारी छूट के साथ मात्र ₹25,499 में मिल रहा है 55 इंच का Google TV 2025 एडिशन

अगर आप भरोसेमंद ब्रांड और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी वाला टीवी ढूंढ रहे हैं, तो Realme TechLife 55 inch Smart Google TV (2025 Edition) आपके लिए बेस्ट डील हो सकती है। ₹63,599 की एमआरपी वाला यह प्रीमियम टीवी फ्लिपकार्ट पर 57% डिस्काउंट के बाद केवल ₹26,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर आपको ₹1,500 की और बचत होगी, जिससे इसकी प्रभावी कीमत घटकर महज ₹25,499 रह जाएगी। 2025 के इस नए एडिशन में आपको लेटेस्ट गूगल टीवी का सपोर्ट मिलता है, जो बहुत ही स्मूथ और यूजर-फ्रेंडली है।

मोटोरोला का 55 इंच टीवी मिल रहा है ₹40,000 की भारी छूट पर

अगर आपको दमदार साउंड और सुपरफास्ट गेमिंग का शौक है, तो Motorola 55 inch Smart TV आपके लिए एक शानदार विकल्प है। ₹66,999 की एमआरपी वाला यह टीवी फ्लिपकार्ट पर 56% डिस्काउंट के बाद मात्र ₹28,999 में उपलब्ध है। अगर आप YES Bank के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो ₹1,500 की अतिरिक्त बचत के साथ इसे सिर्फ ₹27,499 की प्रभावी कीमत पर घर ला सकते हैं। इस टीवी की सबसे बड़ी खासियत इसका 50W का पावरफुल स्पीकर और 120Hz गेम एक्सीलरेशन है, जो गेमिंग और मूवी देखने के अनुभव को बिल्कुल थिएटर जैसा बना देता है।

मात्र ₹21,499 में घर लाएं 55 इंच का 4K अल्ट्रा एचडी स्मार्ट टीवी

अगर आप सबसे कम कीमत में एक विशाल स्क्रीन वाला टीवी तलाश रहे हैं, तो VW Nano Sync Series ने सबको पीछे छोड़ दिया है। ₹64,999 की एमआरपी वाला यह 55 इंच का टीवी फ्लिपकार्ट पर 64% के बंपर डिस्काउंट के बाद मात्र ₹22,999 में मिल रहा है। YES Bank के क्रेडिट कार्ड ऑफर के साथ इसकी प्रभावी कीमत गिरकर सिर्फ ₹21,499 रह जाती है। कम कीमत होने के बावजूद, यह टीवी 4K अल्ट्रा एचडी (Ultra HD) डिस्प्ले के साथ आता है, जो आपको एकदम साफ और क्रिस्प पिक्चर क्वालिटी देता है। यह खास तौर पर JioTele OS पर काम करता है, जो भारतीय यूजर्स के लिए इस्तेमाल करने में बेहद आसान है।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

अभी-अभी मोदी का ऐलान

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें