Tags

Tata Price Hike: टाटा कार खरीदारों को झटका! अगले हफ्ते से बढ़ेंगे दाम; नई कार पर बंपर ऑफर्स और डिस्काउंट पाने का आखिरी मौका

नई कार खरीदने का मन है? तो देर न करें! टाटा मोटर्स अगले हफ्ते से अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने जा रही है। जानें क्यों बढ़ रहे हैं दाम और कैसे आप इस बढ़ोतरी से पहले भारी डिस्काउंट और बंपर ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं।

By Pinki Negi

Tata Price Hike: टाटा कार खरीदारों को झटका! अगले हफ्ते से बढ़ेंगे दाम; नई कार पर बंपर ऑफर्स और डिस्काउंट पाने का आखिरी मौका
Tata Price Hike

टाटा मोटर्स अपनी गाड़ियों की कीमतों में जल्द ही बढ़ोतरी करने वाली है। कंपनी के सीईओ शैलेश चंद्रा ने बताया कि पिछले एक साल से स्टील, तांबा और अन्य कीमती धातुओं जैसी कच्ची सामग्रियों (रॉ-मटेरियल्स) के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे कारों को बनाने की लागत में करीब 2 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। इसी बढ़ते खर्च के दबाव को कम करने के लिए कंपनी आने वाले कुछ हफ्तों में अपनी पैसेंजर गाड़ियों के रेट बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

जल्द ही होगी कीमतों में बढ़ोतरी की आधिकारिक घोषणा

टाटा मोटर्स के सीईओ शैलेश चंद्रा ने स्पष्ट कर दिया है कि कंपनी बढ़ती निर्माण लागत का बोझ अब खुद नहीं उठा पाएगी और इसे ग्राहकों के साथ साझा करना जरूरी हो गया है। जब उनसे कीमतों में वृद्धि की योजना के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने पुष्टि की कि आने वाले कुछ ही हफ्तों में नई दरों का ऐलान कर दिया जाएगा। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि कारों के दाम कितने प्रतिशत बढ़ेंगे, लेकिन कंपनी जल्द ही मॉडल के अनुसार नई कीमतों की लिस्ट जारी कर सकती है।

मारुति सुजुकी भी बढ़ा सकती है अपनी कारों के दाम

टाटा मोटर्स के बाद अब देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी भी अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने पर विचार कर रही है। कंपनी के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पार्थो बनर्जी ने बताया कि लोहे और तांबे जैसी कीमती धातुओं के दामों में ‘जबरदस्त’ उछाल आया है, जिससे कारों को बनाने का खर्च काफी बढ़ गया है। हालांकि कंपनी कोशिश कर रही है कि इस बढ़ी हुई लागत का बोझ खुद उठा सके, लेकिन उन्होंने यह भी साफ किया कि अगर खर्च और ज्यादा बढ़ता है, तो अंत में कीमतों में बढ़ोतरी का बोझ ग्राहकों पर डालना ही पड़ेगा।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

अभी-अभी मोदी का ऐलान

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें